Sports

खेल डैस्क : भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने समरसेट (Somerset) के लिए खिलाफ खेलते हुए 153 गेंदों में 28 चौके और 11 छक्कों की मदद से 244 रन बनाए। नॉर्थहैम्पटनशायर (Northamptonshire) की ओर से खेलते पृथ्वी शॉ लिस्ट ए फॉर्मेट एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयरों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए हैं। देखें लिस्ट-

 

लिस्ट-ए में सर्वश्रेष्ठ स्कोर
277 एन. जगदीशन बनाम अरुणाचल प्रदेश, नवंबर 2022 (लिस्ट-ए)
268 अली ब्राऊन बनाम ग्लेमोर्गन, जनवरी 2002 (लिस्ट-ए)
264 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, नवंबर 2014 (वनडे)
257 डार्सी शॉर्ट बनाम क्वींसलैंड, सितंबर 2018 (लिस्ट-ए)
248 शिखर धवन बनाम श्रीलंका ए, अगस्त 2013 (लिस्ट-ए)
244 पृथ्वी शॉ बनाम समरसेट, अगस्त 2023 (लिस्ट-ए)
237* मार्टिन गुप्टिल बनाम विंडीज, मार्च 2015 (वनडे)
230 ट्रेविस हेड बनाम क्वींसलैंड, अक्तूबर 2021 (लिस्ट-ए)
229* बी.आर. डंक बनाम क्वींसलैंड, अक्तूबर 2014 (लिस्ट-ए)
227* पृथ्वी शॉ बनाम पुडुचेरी, फरवरी 2021 (लिस्ट-ए)

खास बात यह है कि पृथ्वी लिस्ट-ए में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। ऐसा कर वह रोहित शर्मा की यूनीक लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दुनिया में सिर्फ रोहित शर्मा ही ऐसे प्लेयर हैं जोकि 3 दोहरे शतक लगा चुके हैं। कुल 39 क्रिकेटर हैं जो लिस्ट-ए में दोहरा शतक लगा चुके हैं। इनमें सिर्फ रोहित और पृथ्वी को छोड़कर बाकी सभी अलग-अलग नाम हैं।

 

 

बेहद खास हैं लिस्ट ए के आंकड़े
पृथ्वी ने अब तक 56 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं जिसमें 50 से ज्यादा की औसत के साथ 2931 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से 9 शतक और 11 अर्धशतक निकल चुके हैं। जबकि वह 397 चौके और 77 छक्के भी लगा चुके हैं।