स्पोर्ट्स डेस्क : Punjab Kings और Royal Challengers Bengaluru के बीच IPL 2026 का 61वां मुकाबला रविवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
लगातार हार से दबाव में पंजाब किंग्स
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने इस सीजन शानदार शुरुआत की थी और शुरुआती सात में से छह मुकाबले जीते थे। लेकिन इसके बाद टीम की लय पूरी तरह बिगड़ गई और PBKS को लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा। पंजाब फिलहाल 12 मैचों में 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत करने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
शानदार फॉर्म में RCB
डिफेंडिंग चैंपियन RCB इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आई है। टीम ने 12 में से आठ मुकाबले जीते हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब है। Virat Kohli की शानदार फॉर्म टीम के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में विराट ने शानदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी।
पिछले सीजन के फाइनलिस्ट फिर आमने-सामने
IPL 2025 के फाइनल में भी यही दोनों टीमें भिड़ी थीं, जहां RCB ने जीत दर्ज कर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। अब दोनों टीमें इस सीजन पहली बार आमने-सामने होंगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
PBKS और RCB के बीच अब तक IPL में 37 मुकाबले खेले गए हैं।
RCB ने जीते: 19 मैच
PBKS ने जीते: 18 मैच
दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है और इस बार भी रोमांचक मैच की उम्मीद की जा रही है।
कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
मैच: PBKS vs RCB, IPL 2026
तारीख: 17 मई, रविवार; दोपहर 3:30 बजे (IST)
स्थान: HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
कहां देखें लाइव मैच?
PBKS और RCB के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।