खेल डैस्क : पाकिस्तान के 20 वर्षीय चाइनामैन गेंदबाज सैयद फरीदौन ने रविवार को मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग में पदार्पण किया और अपने अनोखे एक्शन से सभी का ध्यान खींचा। उनके एक्शन की तुलना दक्षिण अफ्रीका के पॉल एडम्स और हाल ही में गुजरात लायंस के शिविल कौशिक से की गई। उन्होंने जेम्स विंस और जोश फिलिप को गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ओवर में केवल 5 रन दिए, लेकिन 4 ओवर में 0/37 के आंकड़े के साथ समाप्त हुए।
देखें बॉलिंग एक्शन :-

अफगानिस्तान के राशिद खान ने भी सैयद फरीदौन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनमें अगले कुछ वर्षों में पाकिस्तान का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बनने की क्षमता है। मैं अगले तीन वर्षों में सैयद फरीदून महमूद को पाकिस्तान के नंबर एक गेंदबाज बनते देख सकता हूं।
वह गेंदबाज जो अपने एक्शन के लिए चर्चा में रहे
पॉल एडम्स : दक्षिण अफ्रीका के पॉल एडम्स लंबे समय तक अपने यूनीक एक्शन के कारण चर्चा में रहे।
शिविल कौशिक : इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लायंस की ओर से खेले शिविल कौशिक ज्यादा मैच नहीं खेल पाए लेकिन जितने भी खेले अपने यूनीक एक्शन के लिए जाने गए।
लासिथ मलिंगा : दो बार लगातार चार गेंदों पर विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा का एक्शन भी यूनीक रहा।
जसप्रीत बुमराह : भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अपने एक्शन को लेकर चर्चा में रहते हैं।
मुथैय्या मुरलीधरन : श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन अपने एक्शन के लेकर 2 बार संदेह के घेरे में आए लेकिन उन्होंने तमाम चुनौतियां पार कीं और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।