Sports

खेल डैस्क : रावलपिंडी के मैदान पर इंगलैंड के द्वारा पहली पारी में बनाए गए 657 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने भी ठोक शुरूआत की है। ओपनर अब्दुल शफीक और इमाम उल हक ने जहां शतक जड़े। वहीं, बाबर आजम ने भी साल का सातवां शतक जड़कर जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ दिया। बेयरस्टो ने इस सीजन सभी फॉर्मेट मिलाकर 6 शतक लगाए हैं। बाबर के अब 7 शतक हो गए हैं। इमाम उल हक और जो रूट के भी इस साल 5-5 शतक है।

 

PAK vs ENG, Babar Azam, Jonny Bairstow, Joe Root, cricket news in hindi, Pakistan vs England, पाक बनाम इंग्लैंड, बाबर आज़म, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, हिंदी में क्रिकेट समाचार, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड


बाबर वैसे भी इस साल अच्छी फॉर्म में जा रहे हैं। अगर उनकी पिछली 8 पारियों पर नजर दौड़ाई जाए तो उन्होंने 196, 67, 55, 119, 55, 16, 81, 55 और 100 (नाबाद शतक) रन बनाए हैं। बाबर साल 2022 में पहले ही 2 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में बांगलादेश लिस्ट दास दूसरे नंबर पर हैं जोकि 1700 से ज्यादा रन बना चुके हैं। भारतीय बल्लेबज सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में 1400 से ज्यादा रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। फिर सिकंदर रजा का नाम आता है।

बाबर के इंगलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन हुए
1771- बनाम इंग्लैंड
1770 - बनाम ऑस्ट्रेलिया
1676 - बनाम वेस्टइंडीज
1282 - बनाम दक्षिण अफ्रीका
1236 - बनाम न्यूजीलैंड
1182 - बनाम श्रीलंका
693 - बनाम जिमबाब्वे
534 - बनाम बांग्लादेश

 

PAK vs ENG, Babar Azam, Jonny Bairstow, Joe Root, cricket news in hindi, Pakistan vs England, पाक बनाम इंग्लैंड, बाबर आज़म, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, हिंदी में क्रिकेट समाचार, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड

बाबर आजम के 8 शतक
127 बनाम न्यूजीलैंड, 2018
104 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019
102 बनाम श्रीलंका, 2019
100 बनाम श्रीलंका, 2019
143 बनाम बांगलादेश, 2020
196 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022
119 बनाम श्रीलंका, 2022
100 बनाम इंगलैंड, 2022 (शतक तक)

 

बाबर का शतक देखने के लिए इकट्ठा हुए फैंस


दर्शकों का उत्साह देखकर इंगलैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथर्टन ने कहा कि किसी भी अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाजों की तुलना में जब बाबर एक चौका मारता है तो दर्शक अधिक उत्साहित होते हैं। वहीं, नासिर हुसैन ने कहा कि भीड़ बाबर आजम को देखने के लिए ही यहां आई है।