Sports

नेपल्स : आस्ट्रेलिया की ओलिम्पिक स्वर्ण पदक विजेता तैराक मैडिसन विल्सन को कोविड-19 के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विल्सन का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। उन्हें कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण नेपल्स में अंतरराष्ट्रीय तैराकी लीग से हटना पड़ा था। विल्सन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि उन्हें आगे की देखभाल और निगरानी के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उन्होंने कहा कि मैं विश्राम करने के लिये कुछ समय निकाल रही हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं जल्द ही वापसी करने के लिये तैयार रहूंगी। टोक्यो ओलिम्पिक में विल्सन ने 4&100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण और 4&200 फ्री-स्टाइल रिले में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने रियो ओलिम्पिक 2016 में भी रिले में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया था।