पेरिसः फ्रेंच ओपन के फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल ने आॅस्ट्रिया के डोमोनिक थिएम को 6-4, 6-3, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। नडाल ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 11वीं बार फाइनल जीता। इसी के साथ थिएम 1995 के बाद पहले आॅस्ट्रियाई खिलाड़ी हैं जो किसी ग्रैंडस्लेम के फाइनल में पहुंचे। इससे पहले थॉमस मस्टर ने 1995 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में अमेरिका के माइकल चांग को 7-5, 6-2, 6-4 से हराया था।
11वीं बार जीता फाइनल मुकाबला-
साल विजेता उप-विजेता
2005 राफेल नडाल मारियानो पुएर्टा
2006 राफेल नडाल रोजर फेडरर
2007 राफेल नडाल रोजर फेडरर
2008 राफेल नडाल रोजर फेडरर
2010 राफेल नडाल रॉबिन सोडरलिंग
2011 राफेल नडाल रॉबिन सोडरलिंग
2012 राफेल नडाल नोवाक जोकोविच
2013 राफेल नडाल डेविड फेरर
2014 राफेल नडाल नोवाक जोकोविच
2017 राफेल नडाल स्टेन वावरिंका
2018 राफेल नडाल डोमिनिक थिएम
नडाल ने थिएम के खिलाफ 7 मैच जीते
2014 के बाद से नडाल और थिएम के बीच अब तक 10 मैच खेले गए हैं। जिसमें नडाल ने 7 और थिएम ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। रोलां गैरों पर दोनों के बीच ये दूसरा मुकाबला था। इससे पहले 2017 में सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल ने जीत हासिल की थी।
फेडरर के पास है सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लेम जीतने का रिकाॅर्ड
फेडरर ने सबसे ज्यादा 20 ग्रैंडस्लेम खिताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 1 फ्रेंच ओपन, 8 विलबंडन और 5 यूएस ओपन अपने नाम किए हैं। इस मामले में 17 ग्रैंडस्लेम के साथ दूसरे और 14 ग्रैंडस्लेम के साथ तीसरे स्थान पर पीट सम्प्रास हैं। इनमें से सिर्फ सम्प्रास ने ही फ्रेंच ओपन खिताब नहीं जीता है।
वे टाॅप 3 खिलाड़ी जिन्होंने ग्रैंडस्लेम जीते-
ग्रैंडस्लेम रोजर फेडरर राफेल नडाल पीट सम्प्रास
ऑस्ट्रेलियन ओपन 6 1 2
फ्रेंच ओपन 1 11 0
विलबंडन 8 2 7
यूएस ओपन 5 3 5
कुल 20 17 14