Sports

मुंबई : महेंद्र सिंह धोनी और विल जैक्स गुरुवार रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बड़े मुकाबले के लिए वापसी करने को तैयार दिख रहे हैं। कल होने वाले मुकाबले धोनी की मौजूदगी संघर्ष कर रही CSK टीम के लिए एक बड़ा सहारा बन सकती है। 44 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी ने मंगलवार को वानखेड़े में अभ्यास किया। उन्होंने करीब आधे घंटे तक विकेटकीपिंग की और फिर 30 मिनट तक बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी का अभ्यास किया। 

प्री-सीजन शिविर के दौरान पिंडली में खिंचाव से उबर रहे धोनी में किसी भी तरह की परेशानी के कोई लक्षण नहीं दिखे और वह मैच के लिए पूरी तरह तैयार नजर आए। CSK इस समय अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, उसने 6 मैचों में से केवल दो मैच जीते हैं, ऐसे में धोनी की वापसी टीम के बल्लेबाजी क्रम को बहुत जरूरी स्थिरता और अनुभव दे सकती है। 

वहीं मुम्बई इंडियंस (MI) की बात जाए जैक्स के लंबे समय से इंतजार हो रहे आगमन से टीम में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने 2026 टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और चार बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता था। पहले छह मैच न खेल पाने के बाद वह अब टीम से जुड़ गए हैं। उन्होंने सोमवार शाम को वानखेड़े में ट्रेनिंग की और मंगलवार को रात की रोशनी में होने वाले सेशन के लिए भी लौटे, जहाँ उन्होंने बल्ले और गेंद, दोनों के साथ काफी समय बिताया। 

जैक्स के टीम में शामिल होने से MI का संतुलन मजबूत हो गया है; वह मध्यक्रम में ताकत देने के साथ-साथ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी का एक उपयोगी विकल्प भी देते हैं। उनकी मौजूदगी टीम मैनेजमेंट को अपने विदेशी खिलाड़यिों के संयोजन में बदलाव करने पर मजबूर कर सकती है, जिसके चलते अल्लाह गजनफर या मिचेल सैंटनर में से किसी एक को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है। निचले क्रम में अपनी जबर्दस्त छोटी पारियों के लिए मशहूर जैक्स, एक भरोसेमंद‘फिनिशर'के तौर पर टीम की गहराई को भी बढ़ाते हैं। 

वहीं दूसरी ओर, CSK को भी एक अच्छी खबर मिली है, ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस की जगह टीम में शामिल हो गए हैं। जॉनसन ने मंगलवार को टीम के साथ अभ्यास की और उम्मीद है कि वह‘प्लेइंग इलेवन'में जगह बनाएंगे; संभवत: वह चोटिल खलील अहमद की जगह लेंगे। दोनों टीमों को अहम खिलाड़यिों के आने से मजबूती मिली है और वे लय हासिल करने की कोशिश में हैं; ऐसे में गुरुवार रात वानखेड़े स्टेडियम में रोशनी के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।