Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाजी मार्टिन गुप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली पर वह शतक से चूक गए। गुप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 56 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए। अपनी इस पारी के दौरान ही मार्टिन गुप्टिल ने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिए हैं।

PunjabKesari

स्कॉटलैंड के खिलाफ 93 रन की पारी के दौरान गुप्टिल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 हजार रन पूरे कर लिए। वह भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज हैं। इसी पारी के दौरान ही गुप्टिल ने टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। देखें रिकॉर्ड -

टी20Is में सबसे ज्यादा छक्के

150 - मार्टिन गुप्टिल*
134 - रोहित शर्मा
122 - क्रिस गेल
119 - इयोन मोर्गन
110 - एविन लुईस

टी20Is में सबसे ज्यादा रन

3225 - विराट कोहली
3000 - मार्टिन गुप्टिल*
2878 - रोहित शर्मा
2570 - पॉल स्टर्लिंग
2554 - एरोन फिंच

टी20I में सर्वाधिक 90 से अधिक स्कोर  

5 : मार्टिन गुप्टिल*
5: रोहित शर्मा
4: क्रिस गेल

टी20Is में छक्के का रिकॉर्ड बनाने वाले बल्लेबाज 

50 छक्के - ब्रेंडन मैकुलम
100 छक्के - क्रिस गेल
150 छक्के - मार्टिन गुप्टिल*