Sports

खेल डैस्क : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने लंबे समय बाद अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट की डीपी (डिजिटल प्रोफाइल) बदली है।  धोनी ने 15 अगस्त के आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए डीपी पर तिरंगे की फोटो लगाई है। इस तस्वीर में एक संस्कृति का श्लोक भी लिखा गया है जिसका मतलब है कि मुझे भारतीय होने पर गर्व है। भारत सोमवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है ऐसे में भारत वासियों में इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का जोश जारी है। 

Mahendra Singh Dhoni, Dhoni instagram, cricket news in hindi, Sports news, महेंद्र सिंह धोनी, धोनी इंस्टाग्राम, क्रिकेट समाचार हिंदी में, खेल समाचार

धोनी भारतीय सेना के लिए अपने प्यार के लिए भी जाने जाते हैं। वह प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक भी रखते हैं। उन्होंने 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद 15 दिनों के लिए कश्मीर में प्रादेशिक सेना में सेवा भी की थी। वह देश के सबसे महान कप्तानों में से एक रहे हैं। वह तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान भी हैं। धोनी ने एकदिवसीय विश्व कप (2011), टी 20 विश्व कप (2007), और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) बतौर कप्तान जीती है।