Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: FIFA World Cup 2026 के अपने पहले मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे फुटबॉल इतिहास लंबे समय तक याद रखेगा। 38 वर्षीय स्टार फुटबॉलर ने अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को ग्रुप-जे के मुकाबले में 3-0 की आसान जीत दिलाई।

इंटर मियामी के स्टार स्ट्राइकर मेसी ने मैच के 17वें मिनट में शानदार लॉन्ग रेंज गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने दूसरे हाफ में गोलकीपर की गलती का फायदा उठाते हुए दूसरा गोल किया। मैच के 76वें मिनट में मेसी ने बेहतरीन फिनिश के साथ अपना तीसरा गोल दागते हुए वर्ल्ड कप करियर की पहली हैट्रिक पूरी की।

Ronaldo का रिकॉर्ड टूटा

इस हैट्रिक के साथ मेसी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह FIFA World Cup के इतिहास में सबसे अधिक उम्र (38 वर्ष) में हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम था, जिन्होंने 2018 विश्व कप में 33 साल की उम्र में हैट्रिक लगाई थी। इतना ही नहीं, मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने कुल गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाकर जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज़े के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

अर्जेटीना की शानदार शुरुआत

पूरे मुकाबले में अर्जेंटीना का दबदबा देखने को मिला। मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज़ समेत पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार मौके बनाए। दूसरी ओर अल्जीरिया की टीम अर्जेंटीना की मजबूत डिफेंस के सामने कोई खास चुनौती पेश नहीं कर सकी।

मैच के अंतिम मिनटों में मेसी को आराम देने के लिए मैदान से बाहर बुला लिया गया। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने इस जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत की और खिताब बचाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। मेसी अब लगातार छह अलग-अलग FIFA World Cup में गोल करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए हैं, जो उनकी शानदार निरंतरता को दर्शाता है।

NO Such Result Found