Sports

नई दिल्लीः भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर 7वीं बार एशिया का खिताब जीता। एशिया कप के इतिहास में इकलौती भारतीय टीम ही ऐसी है जो सबसे ज्यादा बार इस ट्राॅफी को अपने नाम करने में कामयाब रही। पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो वह इस खिताब को दो बार ही जीतने में सफल रही, जबकि श्रीलंका टीम ने इसे 5 बार अपने नाम किया। बांग्लादेश की टीम 2012, 2016 और 2018 के फाइनल मुकाबले में तो पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन कभी भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ही ऐसी टीमें हैं जो इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में प्रवेश कर सकी।
PunjabKesari

जानें काैन सी टीम कब बनी विजेता-

  • 1984       श्रीलंका को 2-0 से हरा भारत बना चैंपियन
  • 1986       पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा श्रीलंका बना चैंपियन
  • 1988      श्रीलंका को 6 विकेट से हरा भारत बना चैंपियन
  • 1990/91 श्रीलंका को 7 विकेट से हरा भारत बना चैंपियन
  • 1995      श्रीलंका को 8 विकेट से हरा भारत बना चैंपियन
  • 1997      भारत को 8 विकेट से हरा श्रीलंका बना चैंपियन
  • 2000      श्रीलंका को 39 रन से हरा पाकिस्तान बना चैंपियन
  • 2004       भारत को 25 रन से हरा श्रीलंका बना चैंपियन
  • 2008       भारत को 100 रन से हरा श्रीलंका बना चैंपियन
  • 2010      श्रीलंका को 81 रन से हरा भारत बना चैंपियन
  • 2012      बांग्लादेश को 2 रन से हरा पाकिस्तान बना चैंपियन
  • 2014      पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा श्रीलंका बना चैंपियन
  • 2016      बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा भारत बना चैंपियन
  • 2018      बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा भारत बना चैंपियन

PunjabKesari

PunjabKesari