Sports

नई दिल्ली : फुटबॉल की नामी चैम्पियंस लीग में एंट्री कर सबको चौकाने वाली मॉडल किन्से वोल्न्स्की ने अब ऑस्ट्रिया के श्लादलिंग में चल रही एफ.आई.एस. स्की वल्र्ड कप के दौरान अचानक एंट्री मार दी। किन्से ने इस दौरान बीते दिनों हैलीकॉप्टर हादसे में मारे गए एन.बी.ए. स्टार कोबे ब्रायंट को श्रद्धांजलि दी।

Image result of Kinsey Wolanski

Image result of Kinsey Wolanski

किन्से के हाथ में कोबे को श्रद्धांजलि देता पोस्टर पकड़ा हुआ था। उन्होंने ठीक उसी वक्त एंट्री की जब इटली के एलेक्स विनटजर ने गोल किया था। एलेक्स को लगा कि प्रशंसक उनके लिए चीयर्स कर रहे हैं लेकिन तभी उनकी नजर पीछे किन्से पर गई। काले रंग के बेहद कम कपड़े पहनी किन्से के हाथ में ‘रिप कोबे’ का पोस्टर था। टूर्नामैंट प्रबंधन ने उन्हें फौरन स्टेडियम से बाहर कर दिया। 

Image result of Kinsey Wolanski

Image result of Kinsey Wolanski

बता दें कि किन्से तब चर्चा में आई थी जब चैम्पियंस लीग में उन्होंने कम कपड़े पहनकर एंट्री ली थी। वह तब अपने ब्वॉयफ्रैंड की व्यस्यक वैबसाइट की प्रमोशन के लिए यह सब कर रही थी।

Image result of Kinsey Wolanski

किन्से की एंट्री होते ही सोशल मीडिया पर वह ट्रैंड करने लगी। उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर हजारों से लाखों तक पहुंच गए। उन्हें एक ही दिन में रिकॉर्ड 3 मिलियन फॉलोअर मिले।

Image result of Kinsey Wolanski

किन्से को तब अपनी हरकत के लिए जेल की हवा खानी पड़ी थी। लेकिन किन्से इससे बेहद खुश थी। जेल से निकलने के बाद किन्से वोल्न्स्की ने कहा कि उन्होंने एक दिन में ही 100 साल जी लिए। 

Image result of Kinsey Wolanski