Sports

खेल डैस्क : इंगलैंड ने फीफा विश्व कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में ईरान के खिलाफ पहले ही हॉफ में बढ़त बना ली। इस दौरान जूड बेलिंघम इंगलैंड की ओर से पहला गोल करने में सफल रहे। जूड इसी के साथ विश्व कप इतिहास में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। 


बेलिंघम बर्मिंघम सिटी की अंडर-8 में पहली बार शामिल हुए थे। तब वह क्लब के सबसे कम उम्र के पहले खिलाड़ी थे। अगस्त 2019 में उन्होंने 16 साल, 38 दिन की उम्र से वह नियमित खेलने लगे। जुलाई 2020 में वह बोरूसिया डॉर्टमुंड में शामिल हो गए और अपने पहले प्रतिस्पर्धी मैच में सबसे कम उम्र के गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।


बेलिंघम ने अंडर-15, अंडर-16, अंडर-17 और अंडर-21 स्तरों पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने नवंबर 2020 में सीनियर टीम के लिए अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की और यूईएफए यूरो 2020 में देश का प्रतिनिधित्व किया।