खेल डैस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू हो गया है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में जहां लखनऊ अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए खेल रही है तो वहीं, हैदराबाद से एकाना स्टेडियम में पहुंचे दर्शक हाई-वोल्टेज क्रिकेट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बहरहाल, लखनऊ की ओर से मिशेल मार्श ने 65, ऐडन मारक्रम ने 61 तो निकोल्स पूरन ने 45 रन बनाकर स्कोर 205 रन तक पहुंचा दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद खेल रही
हैदराबाद के लिए ओपनिंग पर अथर्व तायड़े के साथ अभिषेक शर्मा आए। अथर्व 9 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आऊट हो गए। तभी अभिषेक ने ताबड़तोड़ हिटिंग जारी रखी। उन्होंने 18 गेंदों पर ही पांच छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अभिशेक ने रवि बिश्नोई को लगातार 4 गेंदों पर छक्के भी जड़े। ईशान किशन भी उनका साथ देने के लिए क्रीज पर डटे रहे। अभिषेक 20 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। आऊट होने पर उनकी दिग्वेश राठी के साथ बहस भी हुई। ईशान किशन ने भी 28 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। इस दौरान हेनरिक क्लासेन भी लय में दिखे।
लखनऊ सुपर जायंट्स : 205/7 (20 ओवर)
लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श के साथ ऐडन मारक्रम ओपनिंग के लिए आए। उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मार्श एक बार फिर से अर्धशतक जमाने में सफल रहे। लखनऊ ने 9 ओवर में ही 100 रन बना लिए थे। मार्श ने 39 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए तो वहीं, ऐडन मारक्रम ने 38 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने मलिंगा की गेंद पर आऊट होने से पहले 7 रन बनाए। आयुष बदोनी सिर्फ तीन ही रन बना पाए। तभी निकोल्स पूरन ने एक छोर संभाला और कुछ अच्छी हिट लगाईं। उन्होंने रन आऊट होने से पहले 26 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए और स्कोर 205 तक पहुंचा दिया।
हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि हम किसका पीछा कर रहे हैं। कभी नहीं पता कि विकेट क्या करेगा। हम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेले हैं और उस तक पहुंचना चाहते हैं। कुछ चोटों ने नए खिलाड़ियों को कुछ मौके दिए हैं। हमारे पास कुछ अधूरे काम हैं। टीम शानदार रही है, लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हेड अपने होटल के कमरे में हैं। उनादकट निजी कारणों से हैं। ताइडे और हर्ष दुबे आए हैं।
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि कोई भी (बल्लेबाजी या गेंदबाजी) करने में कोई आपत्ति नहीं है। हम एक बार में एक मैच खेलना चाहते हैं और अपना 100 फीसदी देना चाहते हैं। कोई अवांछित दबाव नहीं है, यह हमेशा रहता है। टीम ने वास्तव में अच्छी तरह से फिर से संगठित किया है और वे अच्छी स्थिति में हैं। विल ओ'रुर्के अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
हैदराबाद : 1 ईशान किशन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 नितीश रेड्डी, 4 हेनरिक क्लासेन, 5 अनिकेत वर्मा, 6 कामिन्दु मेंडिस, 7 पैट कमिंस, 8 हर्षल पटेल, 9 हर्ष दुबे, 10 जीशान अंसारी, 11 ईशान मलिंगा
लखनऊ : 1 एडेन मार्कराम, 2 मिशेल मार्श, 3 निकोलस पूरन, 4 ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), 5 आयुष बडोनी, 6 अब्दुल समद, 8 आकाश दीप, 9 रवि बिश्नोई, 10 दिगवेश राठी, 10 अवेश खान, 11 विल ओ'रूर्के
दोनों टीमों के इन प्लेयरों पर रहेंगी नजरें
निकोलस पूरन : 10 मैच • 335 रन • 37.22 औसत • 192.52 एस.आर.
एडेन मार्कराम : 10 मैच • 333 रन • 33.3 औसत • 148.66 एस.आर.
अभिषेक शर्मा : 10 मैच • 290 रन • 32.22 औसत • 177.91 एस.आर.
हेनरिक क्लासेन : 10 मैच • 277 रन • 34.63 औसत • 147.34 एस.आर.
दिग्वेश राठी : 10 मैच • 10 विकेट • 8.13 इकोनमी • 24 एस.आर.
आवेश खान : 10 मैच • 10 विकट्स • 10.11 इकोनमी • 22.5 एस.आर.
पैट कमिंस : 10 मैच • 13 विकेट • 8.5 इकोनमी • 16.46 एस.आर.
हर्षल पटेल : 9 मैच • 12 विकेट • 9.57 इकोनमी • 15 एस.आर.
हेड-टू-हेड
लखनऊ ने हैदराबाद के खिलाफ पिछले 5 मुकाबलों में 4 बार जीत हासिल की है, जो उन्हें इस प्रतिद्वंद्विता में मजबूत स्थिति देता है। हालांकि, एसआरएच इस बार स्क्रिप्ट को पलटने की कोशिश करेगा।
पिच-वेदर रिपोर्ट
एकाना स्टेडियम की पिच मिश्रित मिट्टी (70 फीसदी काली, 30 फीसदी लाल) की है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित हो सकती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि बाद में स्पिनर प्रभावी हो सकते हैं। लखनऊ में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे पूरे 40 ओवर का खेल संभव है।
क्या आप जानते हैं?
ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट (99.22) इस आईपीएल में कम से कम 100 गेंदें खेलने वाले खिलाड़ियों में सबसे कम है।
इस सीजन में पावरप्ले के दौरान एलएसजी और एसआरएच सबसे महंगे गेंदबाज़ी इकाइयाँ हैं, जिन्होंने क्रमशः 10.5 और 10.1 रन दिए।
इस सीज़न में एसआरएच के स्पिनरों द्वारा लिए गए 10 विकेट किसी भी टीम के स्पिनरों द्वारा लिए गए सबसे कम विकेट हैं।