Sports

खेल डैस्क : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह चेन्नई की सीजन में 10वीं हार है। वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर बनी हुई है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। चेन्नई ने आयुष म्हात्रे के 20 गेंदों पर 43, देवाल्ड ब्रेविस के 25 गेंदों पर 42, शिवम दुबे के 32 गेंदों पर 39 रन की बदौलत 187 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान ने जायसवाल के 36, सूर्यवंशी के 57 तो कप्तान सैमसन के 41 रनों की बदौलत 4 विकेट खोकर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया। राजस्थान प्लेऑफ की रेस से बाहर है। लेकिन यह मैच जीतकर उनके प्लेयरों ने कुछ आत्मविश्वास जरूर पाया होगा।

 

 

यह भी पढ़ें:-  CSK vs RR : टॉस के दौरान धोनी ने बताया अपना भविष्य, कब खेलेंगे आखिरी मैच

 

 

यह भी पढ़ें:-  मुल्लांपुर और अहमदाबाद में होंगे प्लेऑफ मुकाबले, IPL 2025 फाइनल के वेन्यू की घोषणा भी हुई

 

 

यह भी पढ़ें:- दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल चोटिल, जानें ताजा रिपोर्ट

 

 



चेन्नई सुपर किंग्स : 187/8 (20 ओवर)

चेन्नई की शुरूआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में युद्धवीर सिंहने पहले डेवोन कॉनवे तो बाद में उर्विल पटेल को पवेलियन लौटा दिया। इस दौरान आयुष म्हात्रे ने एक छोर संभाला और ताबड़तोड़ शॉट लगाए। म्हात्रे ने 20 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 8 गेंदों पर 13 रन का योगदान दिया। रविंद्र जडेजा कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर आऊट हो गए। इस दौरान जिम्मेदारी देवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे पर आ गई। देवाल्ड फिर से रंग में दिखे। उन्होंने 25 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। उन्हें आकाश मधवाल ने बोल्ड किया। इसके बाद शिवम दुबे ने एक छोर संभाल लिया। धोनी उनका साथ देते नजर आए। दुबे ने 32 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। धोनी भी इस दौरान अपने ट्वंटी 20 करियर में 350 छक्के लगाने में सफल रहे। धोनी ने 17 गेंदों पर 16 रन बनाए। आखिर चेन्नई की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 187 रन ही बना पाई।

 

 

राजस्थान रॉयल्स188-4 (17.1 ओवर)

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से राजस्थान को तेज शुरूआत दी। जयसवाल का जब विकेट गिरा तब राजस्थान का स्कोर 37 था जिसमें 36 रन जयसवाल के थे जो उन्होंने 19 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से बनाए थे। इसके बाद सूर्यवंशी ने कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर रन गति को चालू रखा। वैभव ने इस दौारान अपना अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन 14वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन बाजी मार गए। उन्होंने कैरम गेंद पर सैमसन को आऊट कर दिया। सैमसन ने 31 गेंदों पर 41 रन बनाए। वैभव को भी अश्विन ने आऊट किया। उन्होंने 33 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। अंत में ध्रुव ज्यूरेल ने 12 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 31 तो शिमरोन हेटमायर ने 5 गेंदों पर 12 रन बनाकर अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिला दी।

 

टॉस जीतने के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। डीसी के खिलाफ पिछले मैच को देखते हुए, इसमें कुछ खास था। इस खेल में कोई छिपने की जगह नहीं है। हमें आज यह करना होगा। हर किसी को मैच विजेता बनना होगा। उन्हें इस तरह सोचना होगा। हमें होशियार और साहसी होने की जरूरत है। हमारे पास कुछ बदलाव हैं। युधवीर आते हैं।

 

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनीने कहा कि हम अपने बल्लेबाजी विभाग में खुद को अभिव्यक्त करना चाहते हैं। यह पता लगाने की जरूरत है कि अगले साल कौन सा खिलाड़ी किस स्लॉट में अच्छा प्रदर्शन करेगा। हमें अपनी गेंदबाजी पर काम करने की जरूरत है। एक बार जब हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए, तो हम अगले साल के लिए जवाब ढूंढना चाहते थे। हमें संयोजन और कुछ खिलाड़ियों पर गौर करने की जरूरत है जिन्हें हम नीलामी में चुन सकते हैं।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स :
आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेट कीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल