Sports

खेल डैस्क : वर्ष 2024 भारतीय खेल प्रशंसकों के लिए रोमांचक होने वाला है। बैडमिंटन, हॉकी, टेबल टेनिस से लेकर क्रिकेट तक, भारत इस साल कई तरह के खेल आयोजनों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस साल पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए विभिन्न खेलों में क्वालीफाइंग दौर चलेगंगे। रांची में पेरिस 2024 हॉकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 13 जनवरी से शुरू हो रहा है और यह 2024 में भारत का पहला बड़ा खेल आयोजन होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम इस आयोजन के माध्यम से पेरिस 2024 ओलंपिक में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। भारतीय खेलों का महाकुंभ जनवरी में ही शुरू हो जाता है, जिसमें ढेर सारी हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस गतिविधियां होती हैं। भारत पेरिस 2024 ओलंपिक से पहले कुछ और महत्वपूर्ण आयोजनों की भी मेजबानी करेगा, जो बहुत से लोगों का ध्यान खींचेंगे। यहां ऐसे आयोजनों की पूरी सूची दी गई है:

 

भारत का खेल कैलेंडर
13-19 जनवरी : एफ.आई.एच. हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर (महिला) हॉकी, रांची 
16-21 जनवरी : इंडिया ओपन बैडमिंटन, नई दिल्ली 
23-28 जनवरी : डब्ल्यू.टी.टी. स्टार्ट कंटेंडर टेबल टेनिस, गोवा 
3-9 फरवरी : एफ.आई.एच.  प्रो हॉकी लीग (महिला) हॉकी, भुवनेश्वर 
10-16 फरवरी : एफ.आई.एच. प्रो हॉकी लीग (पुरुष) हॉकी, भुवनेश्वर 
12-18 फरवरी : एफ.आई.एच.  प्रो हॉकी लीग (महिला) हॉकी, राउरकेला 
19-25 फरवरी : एफ.आई.एच.  प्रो हॉकी लीग (पुरुष) हॉकी, राउरकेला 
12-14 अप्रैल : सैफ जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप एथलेटिक्स, चेन्नई 
1-14 जून : विश्व जूनियर अंडर-20 चैंपियनशिप शतरंज, नई दिल्ली
20-22 सितंबर : इंडियन ग्रां प्री मोटो जीपी ग्रेटर, नोएडा 
4-6 अक्टूबर : एस.ए.एफ.एफ. सीनियर एथलैटिक्स चैंपियनशिप एथलैटिक्स, रांची
26 नवंबर-1 दिसंबर : सैयद मोदी इंडिया इंटरनैशनल बैडमिंटन, लखनऊ 
3-8 दिसंबर : इंडिया सुपर 100 बैडमिंटन
10-15 दिसंबर : इंडिया सुपर 100 बैडमिंटन


साल की शुरुआत जनवरी में रांची में महिला ओलंपिक हॉकी क्वालीफायर से होगी, जहां भारतीय लड़कियों के पास क्वालिफाई करने का अच्छा मौका है, क्योंकि इस आयोजन में चीन नहीं है। हालांकि, सबसे बड़े 2 आयोजन बैडमिंटन और टेबल टेनिस में होंगे। जहां जनवरी में इंडिया ओपन बैडमिंटन और डब्ल्यू.टी.टी. स्टार कंटेंडर, गोवा दोनों के लिए दुनिया भर के कई खिलाड़ी भारत में मौजूद रहेंगे।

 


2024 में भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम। (पुरुष)

- 1 टेस्ट बनाम साऊथ अफ्रीका (विदेश)
- 3 टी-20 बनाम अफगानिस्तान (घरेलू)
- 5 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (घरेलू)
- टी20 वर्ल्ड कप 2024 (विदेश)
- श्रीलंका में 3 टी-20 और 3 वनडे बनाम श्रीलंका (विदेश)
- 2 टेस्ट और 3 टी20 बनाम बांग्लादेश (घरेलू)
- 3 टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड (घरेलू)
- 4 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया। (विदेश)