Sports

गुरुग्राम : आठ भारतीय खिलाडिय़ों ने पांच लाख डॉलर (लगभग 3.63 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि वाले हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के 12वें संस्करण के दूसरे दिन कट पार कर लिया। यहां डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में उतरीं 17 भारतीय खिलाडिय़ों में से आठ ने कट पार करने में कामयाबी हासिल की। दो राउंड के बाद कट सात ओवर 151 के स्कोर पर लगाया गया।

Sports
त्वेसा मलिक दूसरे राउंड के बाद संयुक्त सातवें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं। दूसरी बार इस टूर्नामेंट में खेल रही त्वेसा मलिक ने दूसरे राउंड में एक अंडर 71 का कार्ड खेला और दो राउंड के बाद उनका स्कोर एक अंडर-143 है। कट पार करने वाली अन्य भारतीय खिलाडिय़ों में गौरिका बिश्नोई (71,74) संयुक्त 16, रिद्धिमा दिलावरी (69-77) संयुक्त 27, वाणी कपूर (77-73), आस्था मदान (75-75) और एमेच्योर प्रणवी उर्स (76-74) संयुक्त 51, सि$फत सागू (72-79) और दीक्षा डागर (75-76) संयुक्त 61 शामिल हैं।

इंडियन ओपन के इतिहास में कट पार करने के मामले में भारतीयों की यह सर्वाधिक संख्या है। यह भी एक दिलचस्प तथ्य हैै कि इस साल जकार्ता एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाली 3 भारतीय खिलाडिय़ों रिद्धिमा दिलावरी, सिफत सागू और दीक्षा डागर ने कट पार किया है।