Sports

नई दिल्लीः भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड रही सोनम भट्टाचार्य से सगाई कर ली। मोहन बागान के महान खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम और छेत्री की शादी चार दिसंबर को कोलकाता में होगी। कल रात गुडग़ांव के एक होटल में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  
PunjabKesari
इंडियन सुपर लीग के चौथे सत्र में बेंगलुरू एफसी की ओर से खेल रहे 33 साल के छेत्री रविवार को बेंगलुरू में मुंबई सिटी के खिलाफ मैच के बाद दिल्ली पहुंचे थे।  इन दोनों का विवाह कोलकाता में चार दिसंबर को होगा जबकि रिसेप्शन 24 दिसंबर को बेंगलुरू में होगा। सोनम ने स्काटलैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली है।