ग्लास्गो : ग्लासगो में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों और पैरा-एथलीटों ने अच्छा प्रदर्शन किया और देश के पदकों की संख्या 15 तक पहुंचा दी। गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारत के पास ट्रैक एंड फील्ड में कम से कम पांच और पदक जीतने का मौका है। इसके अलावा सबकी नजरें पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पर होंगी, जो पुरुषों के जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग इवेंट में हिस्सा लेंगे। क्वालिफायर में उनके साथ दो और भारतीय खिलाड़ी रोहित यादव और यश वीर सिंह भी शामिल होंगे। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग में दो और पदकों की उम्मीद है। कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल देखें :
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स :
पुरुषों की डेकाथलॉन 100 मीटर : तेजस्विन शंकर, दोपहर 2:40 बजे।
पुरुषों की भाला फेंक क्वालीफाइंग (ग्रुप ए) : नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह, दोपहर 2:55 बजे।
पुरुषों की डेकाथलॉन लंबी कूद : तेजस्विन शंकर, दोपहर 3:20 बजे।
पुरुषों की ट्रिपल जंप क्वालीफाइंग : सेल्वा प्रभु थिरुमारन और प्रवीण चित्रवेल, शाम 4:55 बजे।
पुरुषों का डेकाथलॉन गोला फेंक : तेजस्विन शंकर, शाम 5:10 बजे।
पुरुषों का 400 मीटर सेमीफाइनल : विशाल टीके, शाम 5:40 बजे (सेमीफाइनल 1)।
पुरुषों का गोला फेंक फाइनल : तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल, रात 11:30 बजे। (पदक मुकाबला)
पुरुषों का 200 मीटर सेमीफाइनल : अनिमेष कुजूर, रात 11:37 बजे (सेमीफाइनल 2)।
पुरुषों की डेकाथलॉन ऊंची कूद : तेजस्विन शंकर, रात 11:38 बजे।
महिलाओं का चक्का फेंक फाइनल : निधि रानी और सीमा, सुबह 1:10 बजे (31 जुलाई) (पदक मुकाबला)।
पुरुषों की डेकाथलॉन 400 मीटर : तेजस्विन शंकर, सुबह 1:30 बजे (31 जुलाई)।
महिलाओं का 5000 मीटर फाइनल : पारुल चौधरी, सुबह 1:48 बजे (31 जुलाई) (पदक मुकाबला)।
लॉन बॉल्स :
पुरुषों की पेयर्स सेक्शनल मैच, सेक्शन बी राउंड 3 : भारत (नवनीत सिंह और दिनेश कुमार) बनाम बोत्सवाना (काइजर गेचे और चार्ल्स डिटेको) शाम 7:30 बजे।
महिलाओं का एकल सेक्शनल मैच, सेक्शन सी राउंड 3 : नयनमोनी सैकिया बनाम एम्मा फिरयाना सरोजी (मलेशिया) रात 8.55 बजे।
ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग :
महिलाओं का सी4-सी5 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग : लिशा दास, शाम 4.06 बजे।
पुरुषों का टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग : भारत (डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश सिंह केइथेलकप्पम, रोनाल्डो सिंह लैतोंजम), शाम 5.07 बजे।
महिलाओं का सी4-सी5 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट फाइनल (क्वालीफिकेशन पर निर्भर), लिशा दास, रात 9.44 बजे (पदक मुकाबला)।
पुरुषों का टीम स्प्रिंट फाइनल (क्वालीफिकेशन पर निर्भर) : भारत (डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश सिंह केइथेलकप्पम, रोनाल्डो सिंह लैतोंजम) रात 10.50 बजे (पदक मुकाबला)।
वेटलिफ्टिंग :
महिलाओं का 86 किग्रा से अधिक का फाइनल : मार्टिना देवी मैबाम शाम 6.30 बजे (पदक मुकाबला)।
पुरुषों का 110 किग्रा से अधिक का फाइनल : लवप्रीत सिंह, रात 11 बजे (पदक मुकाबला)।