Sports

नागपुरः श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करने से सिर्फ 1 रन दूर रह गया। भारत ने श्रीलंका को एक पारी आैर 239 रनों से हराया। इससे पहले भारत ने साल 2007 में बांग्लादेश को भी ढाका स्टेडियम में हुए मैच में 239 रनों से हराया था।   

ऐसा होता तो मिलती टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत
अगर भारत श्रीलंकाई टीम को दूसरी पारी में 165 पर आॅलआउट कर देता तो भारत टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल कर लेता। इन जीतों के अलावा भारत ने 1999 में कोलकाता में आॅस्ट्रेलिया को 219, साल 2010 में नागपुर में न्यूजीलैंड को 198 आैर साल 2017 में पल्लेकेले में श्रीलंका को 171 रनों से हराया था। 
PunjabKesari
श्रीलंका ने पूरा किया हार का शतक
भारत से मिली हार के साथ ही श्रीलंका ने हार का शतक भी पूरा कर लिया। श्रीलंका की टेस्ट इतिहास की यह 100वीं हार रही। इसके अलावा ये हार श्रीलंका की अब तक की सबसे बड़ी हार है। श्रीलंका को कभी भी इतनी बड़ी हार का सामना नहीं करना पड़ा था लेकिन भारत के खिलाफ उनके नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
PunjabKesari
ऐसा रहा दूसरा टेस्ट का हाल
दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 205 रन बनाए। जवाब में भारत ने मुरली विजय(128), चेतेश्रवर पुजारा(143), विराट कोहली(213), रोहित शर्मा(102) की शानदार पारियों की बदाैलत 6 विकेट पर 610 रन बनाकर पारी घोषित की। श्रीलंका दूसरी पारी में 165 रन ही बना सकी आैर भारत ने एक पारी आैर 239 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।