Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों का एशिया कप में अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। दोनों टीमों ने मात्र एक मैच ही हारा है। जहां श्रीलंका को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भारत को अपने पिछले मैच में बांग्लादेश से हार का मुख देखना पड़ा। ऐसे में फाइनल दोनों टीमों के बीच रोमांचक होगा। आइए मैच से पहले कुछ जरूरी बातों पर नजर डाल लेते हैं- 

हेड टू हेड 

कुल मैच : 166 
भारत : 97 जीत
श्रीलंका : 57 जीत
टाई : एक
कोई नतीजा नहीं : 11
अंतिम मैच : भारत 41 रन से जीता (कोलंबो (आरपीएस); सितंबर 2023)
पिछले 5 मुकाबले : भारत 4 बार जबकि श्रीलंका एक बार जीता 

दोनों टीमों के बीच 11 बार एशिया कप का मैच हुआ है और 11 बार भारत ने जीत दर्ज की है। 

पिच रिपोर्ट 

आर प्रेमदासा स्टेडियम एक ऐसी पिच प्रदान करता है जो स्वाभाविक रूप से बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल है। स्पिनर, विशेष रूप से टर्न और उछाल के कारण इस ट्रैक पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बल्लेबाज पिच की बल्लेबाजी प्रकृति का फायदा उठा सकते हैं और भारी स्कोर बना सकते हैं। 

मौसम 

सुबह

तापमान : 32 डिग्री सेल्सियस
हवा : 37 किमी/घंटा
वर्षा की संभावना: 90%
वर्षा: 13.8 मिमी
बादल आवरण : 96%
बारिश के घंटे: 3

दोपहर

तापमान: 30 डिग्री सेल्सियस
गरज के साथ बादल छाए रहेंगे
हवा : 37 किमी/घंटा
नमी : 77%
वर्षा की संभावना: 90%
वर्षा: 12.2 मिमी
बादल आवरण: 99%

शाम

तापमान: 27 डिग्री सेल्सियस
एक-दो बार गरज के साथ बादल छाए रहेंगे
हवा के झोंके: 26 किमी/घंटा
आर्द्रता: 86%
वर्षा की संभावना: 90%
वर्षा: 7.3 मिमी
बादल आवरण: 99%

संभावित प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा, शुबमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर/शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज 

श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, प्रमोद मधुशन/दुशान हेमंथा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना