Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के दौरान धर्मशाला के मैदान पर भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में दर्शक तब हैरान हो गए जब शुरूआती ओवरों में विकेट न मिलने से नाराज भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने 114 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक दी। तब डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell) बल्लेबाजी कर रहे थे। वह भी कुलदीप की गेंद को परख नहीं पाए। गेंद उनकी कलाई पर लगी। कुलदीप को इस एग्रैशन में देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी खुशी छिपाकर नहीं रख पाए। क्रिकेट विश्व कप के आफिशियल एक्स अकाऊंट पर डाली वीडियो में वह हंसते हुए नजर आए। देखें वीडियो-

 


 

विश्व कप में रहा है प्रभावी प्रदर्शन
क्रिकेट विश्व कप 2023 में कुलदीप यादव का प्रदर्शन अब तक प्रभावी रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2/42, अफगानिस्तान के खिलाफ 1/40, पाकिस्तान के खिलाफ 2/35, बांग्लादेश के खिलाफ 1/47 के आंकड़े दिए थे। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।