Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के तहत चेन्नई के मैदान पर भारतीय टीम (Team india) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Michelle Starc) ने भारतीय ओपनर ईशान किशन (Ishan Kishan) का विकेट लेते ही विश्व कप में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। स्टार्क यह कारनामा करते ही विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप 5 में आ गए हैं। 

 


विश्व कप में 50 विकेट लेने वाली सबसे कम गेंदें
941 - मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया
1187 - लसिथ मलिंगा, श्रीलंका
1540 - ग्लेन मैकग्राथ, ऑस्ट्रेलिया
1562 - मुथैया मुरलीधरन, श्रीलंका
1748 - वसीम अकरम, पाकिस्तान

 

IND vs AUS, Mitchell Starc, Cricket World Cup 2023, Team india, india vs Australia, मिचेल स्टार्क, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023, टीम इंडिया, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया


विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट (मैच)
19 - मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया
25 - लासिथ मलिंगा, श्रीलंका
30 - ग्लेन मैकग्राथ, ऑस्ट्रेलिया
30 - मुथैया मुरलीधरन, श्रीलंका
32- वसीम अकरम, पाकिस्तान

 


विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट
71 ग्लेन मैकग्राथ, ऑस्ट्रेलिया
68 मुथैया मुरलीधरन, श्रीलंका
56 लासिथ मलिंगा, श्रीलंका
55 वसीम अकरम, पाकिस्तान
50 मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया

 

IND vs AUS, Mitchell Starc, Cricket World Cup 2023, Team india, india vs Australia, मिचेल स्टार्क, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023, टीम इंडिया, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया


मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम चेन्नई के मैदान की गर्मी झेल नहीं पाई। पहले खेलते ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भले ही दो विकेट गंवाकर एक समय स्कोर 110 रन कर लिया था लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने अपना जादू चलाया और ऑस्ट्रेलिया को 199 रन पर ही रोक दिया। रविंद्र जडेजा 28 रन देकर तीन विकेट निकालने में सफल रहे। जबकि कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह 2-2 विकेट निकालने में सफल रहे। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत भी खराब रही। रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खाता ही नहीं खोल पाए। हालांकि इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को संभाला और स्थिति मजबूत कर दी।

 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।