Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी की वनडे विश्व कप इस साल भारत में खेला जाना है। वनडे विश्व कप 2023 अक्टूबर-नवंबर महीने में खेला जाएगा और टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शरुआत 5 अक्टूबर से होगी, जबकि भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम घर में होने वाले विश्व कप को जीतने की पूरी कोशिश करेगी, क्योंकि भारत ने आखिरी बार वनडे विश्व 2011 में जीता था और यह विश्व कप भी भारत में खेला गया था।

हालांकि, भारतीय टीम ने पिछले लंबे समय से आईसीसी टूर्नामेंट्स के बड़े मुकाबलों में निराश किया है। ताजा मामला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का है, जहां भारत फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हार गया। बड़े मुकाबले में भारतीय टीम की विफलता से फैंस पूरी तरह से निराश हैं और वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम नॉकआउट मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखने वाली बात होगी। इसी बीच फैंस कई रिटायर हो चुके खिलाड़ियों को भी याद कर रहे हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को बुलंदियों तक पहुंचाया। वहीं, आज हम उन तीन खिलाड़ियों की बात करने जा रहे हैं, जो आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे होते तो भारत को वनडे विश्व कप 2023 जीतना काफी आसान हो जाता।


सचिन तेंदुलकर

 

PunjabKesari

भारत को जो रिटायर हो चुका खिलाड़ी विश्व चैंपियन बना सकता है, वह महान सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन के पास 24 साल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अनुभव है। सचिन बतौर मेंटोर या एक बल्लेबाज के रूप में भी शामिल होते हैं तो भारत के लिए विश्व कप जीतन आसान हो सकता है। सचिन तेंदुलकर की उम्र 50 साल हो चुकी है, लेकिन वह अब भी पूरी तरह से फिट नजर आते हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सचिन रोड सेफ्टी लीग खेल चुके हैं और शानदार प्रदर्शन दिखा चुके हैं।

सचिन ने 45 विश्व कप मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 2278 रन निकले हैं। इसके साथ विश्व कप मुकाबलों में उनके बल्ले से 6 शतक भी निकले हैं। सचिन ने 1992 से लेकर 2011 तक भारतीय टीम के लिए विश्व कप खेले  और 2015 में उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी।

जहीर खान

 

PunjabKesari

भारत के महान गेंदबाज जहीर खान की रफ्तार से सब वाकिफ हैं। 2011 वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान पाकिस्तानी गेंदबाज शाहिद अफरीदी के साथ पहले स्थान पर रहे थे। जहीर खान ने 2011 वनडे विश्व कप में 9 मैचों में 21 विकेट चटकाए थे और भारत के लिए अहम भूमिका निभाई।

जहीर खान ने 2003 से लेकर 2011 तक भारत के लिए 23 विश्व कप मुकाबले खेले है और उनहोंने इस दौरान 4 की इकोनॉमी रेट से कुल 44 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 2011 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।


एमएस धोनी

 

PunjabKesari

एमएस धोनी के पास कप्तान के रूप में आपार अनुभव है। धोनी ने भारत को तीन बार आईसीसी टूर्नामेंट्स में अपने नेतृत्व में चैंपियन बनाया है। 2011 वनडे विश्व कप फाइनल मुकाबले में धोनी ने नाबाद 91 रनों की पारी खेली और छक्का जड़कर भारत को चैंपियन बनाया था।

धोनी ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने भारत के लिए 29 विश्व कप मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 780 रन निकले हैं। विश्व कप मुकाबलों में धोनी के नाम 5 अर्धशतक हैं। धोनी आईपीएल में अभी भी सक्रिय हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता है।