Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआई और आईसीसी ने मंगलवार को मुंबई में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की। टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होगा और 19 नवंबर को फाइनल के साथ समाप्त होगा। 

कोलकाता के ईडन गार्डन और मुंबई के वानखेड़े दो प्रतिष्ठित भारतीय क्रिकेट मैदान सेमीफाइनल की मेजबानी करेंगे जबकि फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम है। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले मैच से होगी। मेजबान भारत अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगा। वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान से भिड़ेगी। 

विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूल : 

PunjabKesari

विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल :

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई 
भारत बनाम अफगानिस्ता, 11 अक्टूबर, दिल्ली 
भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद 
भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे 
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला 
भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ 
भारत बनाम क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई 
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता 
भारत बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु