Sports

नई दिल्ली : अमरीका की मशहूर स्कीयर लिंडसे वॉन ने अचानक संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है। 2 बार ओलिम्पिक गोल्ड जीतने वाली लिंडसे ने हालांकि बीते दिनों ही ऐलान कर दिया था कि वह हॉलीवुड फिल्मों में जाने की सोच रही है।

Lindsey Vonn

अब लिंडसे ने संन्यास लेकर इस दिशा की ओर कदम बढ़ाने की ठान ली है। दरअसल लिंडसे बचपन से ही सुपरहीरो के किरदार निभाने की ख्वाहिश रखती थी। शायद इसी सोच के कारण उन्होंने स्कीइंग जैसे एडवैंचर वाले खेल को चुना।

Lindsey vonn

लिंडसे को मशहूर जासूस जेम्स बॉन्ड पर बनती फिल्में भी काफी पसंद है। वह हमेशा से खुद को एक बॉन्ड गर्ल के तौर पर देखती थी। उनका कहना है कि वह एक्शन फिल्मों को लेकर इतनी आश्वस्त है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह सभी एक्शन सितारों को पीछे छोड़ देगी।

lindsey Vonn

लिंडसे मारिया शारापोवा, द रॉक, और रौंडा रौसी की भी जबरदस्त फैन है। उनका कहना है कि इन स्टार्स ने जिस तरीके से अपने करियर को सफलता की राह पर चलाया है वह काबिल-ए-तारीफ है।

Lindsey Vonn

बता दें कि लिंडसे अभी आईस हॉकी स्टार पीके सुबन को डेट कर रही है। इससे पहले 2007 में उन्होंने यू.एस. स्की टीम एथलीट थॉम्स वॉन के साथ शादी की थी।

Lindsey Vonn

लेकिन यह शादी महज 6 साल ही चल पाई थी। इसके बाद लिंडसे को महशूर गोल्फर टाइगर वुड्स के साथ भी देखा गया था। 

Lindsey Vonn

Lindsey Vonn