Sports

खेल डैस्क : हॉकी विश्व कप के लिए ओढि़शा के राऊरकेला में नया स्टेडियम बना है। 15 एकड़ जमीन पर बने बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं के साथ स्विमिंग पूल, एक फिटनेस सैंटर और ड्रैसिंग रूम और अभ्यास पिच को जोडऩे वाली सुरंंग भी है। बिरसा मुंडा स्टेडियम दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसे स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम से बनाया गया है।

विश्व के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम
 

स्टेडियम  क्षमता शहर
नैशनल हॉकी स्टेडियम 45,000 लाहौर, पाकिस्तान
चंडीगढ़ हॉकी स्टेडियम 30,000 चंडीगढ़, भारत
वेइंगर्ट स्टेडियम   22,355 लॉस एंजिल्स, यू.एस.ए.
बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम 20,000+ राऊरकेला, ओडिशा
     

विश्व के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम में पहले नंबर पर है लाहौर का नैशनल हॉकी स्टेडियम। इसके बाद चंडीगढ़ हॉकी स्टेडियम फिर लॉस एंजिल्स का वेइंगर्ट स्टेडियम और चौथे नंबर पर राऊरकेला का बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम आता है जिसमें 20 हजार से ज्यादा दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। 

 

बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, ओडिशा

Hockey World Cup 2023, freedom fighter Birsa Munda, Birsa Munda, Hockey news in hindi, sports news, हॉकी विश्व कप 2023, स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा, बिरसा मुंडा, हॉकी समाचार हिंदी में, खेल समाचार
क्षमता : 20,000 से अधिक
लागत : 120 करोड़ रुपए
मुकाबले : हॉकी विश्व कप के 20 (क्लासिफिकेशन मैच)
प्रमुख इवैंट
2023 मैंस एफ.आई.एच. हॉकी विश्व कप (13-29 जनवरी)
2023 मैंस एफ.आई.एच. प्रो लीग (10-15 मार्च)
400 खिलाडिय़ों और अधिकारियों के रहने के लिए 225 कमरों की व्यवस्था।


स्टील शहर राऊरकेला में बने बिरसा मुंडा स्टेडियम को 120 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम के साथ बिरसा मुंडा में हॉकी विश्व कप के मैच होने हैं। बिरसा मुंडा में विश्व कप के 44 में से 20 मुकाबले होने हैं।

कौन थे बिरसा मुंडा

Hockey World Cup 2023, freedom fighter Birsa Munda, Birsa Munda, Hockey news in hindi, sports news, हॉकी विश्व कप 2023, स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा, बिरसा मुंडा, हॉकी समाचार हिंदी में, खेल समाचार
बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे। उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडैंसी (अब झारखंड) में पैदा हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए थे। बिरसा के नाम पर कई यूनिवर्सिटीज, एथलैटिक्स स्टेडियम, एयरपोर्ट और समाज सेवी संस्थाएं भी हैं।