Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 का शानदार आगाज ओडिशा में हो चुका है। इस टूर्नामेंट की धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी ओडिशा के कटक स्थित बाराबाती स्टेडियम में मनाई गई। इस उद्घाटन समारोह में देश और विदेश के कलाकारों ने संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर, दर्शकों का मनोंरंजन किया। इस पूरे उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम में 40,000 से अधिक दर्शकों ने शिरकत की। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दिशा पटानी ने ओपनिंग समारोह ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

हॉकी विश्व का उद्घाटन समारोह क्लासिकल समारोह से शुरू हुआ। बॉलीवुड स्टार मनीष पॉल और गौहर खान समारोह होस्ट कर रहे थे। म्यूजिक डायरेक्टर "प्रीतम ने हॉकी है दिल मेरा" हॉकी विश्व 2023 के ऑफिशियल एथम से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, इसके अलावा उन्होंने अपने कई मशहूर गाने पर दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी दिलीप टिर्की के साथ हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी से पर्दा उठाया।

 

 

इस समारोह में जहां भारतीय अभिनेताओं ने दर्शकों का मनोरंजन किया, वहीं कोरियन पॉप बैंड ब्लैक स्वान ने भी अपने गानों पर दर्शकों से खचाखचा स्टेडियम को थिरकने पर मजबूर किया। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ओडिशा गायिका श्रेया लेंका ने भी शानदार प्रस्तुति दी।  समारोह में गायक बेनी दयाल और नीति मोहन ने भी धमाकेदार प्रस्तुति दी।

 

 

 

बता दें कि हॉकी विश्व कप का पहला मुकाबला 13 जनवरी को खेला जाएगा और यह टूर्नामेंट 29 जनवरी तक चलेगा। इस बार विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस विश्व कप में भारतीय टीम पर सभी की निगाहें रहने वाली है, हालांकि भारत के लिए कड़ी चुनौती होगी क्योंकि भारत को दिग्गज टीमों से टक्कर मिलने जा रही है। 

वहीं, भारतीय टीम को इस बार फैंस के उत्साह की कोई कमीं नहीं दिखेगी और टीम भी चाहेगी कि वह लंबे समय के सूखे को खत्म करे। हॉकी विश्व कप के सभी मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम और भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम  में खेले जाएंगे।