Sports

नई दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। संदीप के अलावा हरियाणा में कलांवाली (सु.) सीट से अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह ने भी भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यहां पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तथा भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला उपस्थित थे।
पूर्व हॉकी कप्तान और ड्रैग फ्लिकर संदीप हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद के निवासी हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2009 में मलेशिया को हराकर सुल्तान अजलान शाह कप पर कब्जा किया था। हरियाणा में पिछले पांच वर्ष से भाजपा का शासन है। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।