Sports

नई दिल्ली : अपने जमाने के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल सिंह की पत्नी और राष्ट्रीय स्तर की पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी किरण अजीत पाल का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया है। अजीत पाल सिंह के अनुसार उनकी पत्नी किरण ग्रेवाल का शुक्रवार की रात को निधन हो गया था। वह 69 वर्ष की थी। 

अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अजीत पाल सिंह की अगुवाई में भारत ने 1975 में कुआलालंपुर में विश्व कप जीता था। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे यह सूचित करते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मेरी पत्नी किरण का कल रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को लोधी रोड शमशान घाट में किया जाएगा।''

 किरन अजीत पाल सिंह को बास्केटबॉल में किरन गरेवाल के नाम से जाना जाता है। उनका पैतृक गांव ललतों कलां लुधियाना है, जबकि उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। वहीं पर ही उन्होंने पढ़ाई की फिर बास्केटबॉल खेला। अजीत पाल सिंह हॉकी के मक्के के रूप में जाने जाते संसारपुर के रहने वाले है। वह लंबे समय से परिवार समेत दिल्ली में रह रहे थे।