Sports

खेल डैस्क : अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के प्रयासों में एक बार फिर से पंजाब किंग्स तेज गेंदबाजों पर बड़ा दांव लगाती हुई नजर आ रही है। पिछली ऑक्शन में सैम कुरैन पर 18 करोड़ से ज्यादा का दाव लगाने वाली पंजाब ने इस बार आरसीबी के स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल के साथ हाथ मिलाया है। हर्षल पर पंजाब ने 11.75 करोड़ की बोली लगाई है7 जोकि इस स्टार गेंदबाज पर पिछले ऑक्शन से एक करोड़ रुपए ज्यादा है। 

 

Harshal Patel, most expensive Indian player of IPL 2024, punjab kings, Ipl acution, ipl 2024 auction, हर्षल पटेल, आईपीएल 2024 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, पंजाब किंग्स, आईपीएल एक्यूशन, आईपीएल 2024 नीलामी

 

इन 3 फ्रेंचाइजियों ने लगाई बोली
हर्षल पटेल पर सबसे पहले गुजरात टाइटंस ने बोली लगाई। उसके बाद पंजाब किंग्स भी बोली में कूद गई। दोनों फ्रेंचाइजियां बोली को 10.75 करोड़ तक ले गई जहां से गुजरात पीछे हट गई। इसके बाद बोली में लखनऊ सुपर जायंट्स कूद गई। लेकिन पंजाब इसके बावजूद 11.75 करोड़ में उनकी बोली लगाने में सफल रही।


 

आईपीएल ऑक्शन में हर्षल पटेल 
आईपीएल 2014 : 40 लाख (आरसीबी)
आईपीएल 2015 : 40 लाख (आरसीबी)
आईपीएल 2016 : 40 लाख (आरसीबी)
आईपीएल 2017 : 40 लाख (दिल्ली)
आईपीएल 2018 : 20 लाख (दिल्ली)
आईपीएल 2019 : 20 लाख (दिल्ली)
आईपीएल 2020 : 20 लाख (आरसीबी)
आईपीएल 2021 : 20 लाख (आरसीबी)
आईपीएल 2022 : 10.75 करोड़ (आरसीबी)
आईपीएल 2023 : 10.75 करोड़ (आरसीबी)
आईपीएल 2024 : 11.75 करोड़ (पंजाब)

 

Harshal Patel, most expensive Indian player of IPL 2024, punjab kings, Ipl acution, ipl 2024 auction, हर्षल पटेल, आईपीएल 2024 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, पंजाब किंग्स, आईपीएल एक्यूशन, आईपीएल 2024 नीलामी

 

हर्षल पटेल का क्रिकेट करियर
टी20 : मैच 25, विकेट 29
फर्स्ट क्लास : मैच 67, विकेट 232
लिस्ट ए : मैच 70, विकेट 104
ट्वंटी 20 : मैच 178, विकेट 209

 

इसलिए लगी बड़ी बोली
आईपीएल 2021 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में लौटे हर्षल ने गजब की फार्म दिखाई। उनके लिए यह एक सफल वर्ष साबित हुआ, जहां उन्होंने 32 विकेट हासिल किए। उन्होंने इसी के साथ ड्वेन ब्रावो के एक आईपीएल सीज़न में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बराबर किया। डिपिंग यॉर्कर पर उनकी महारत और कई धीमी विविधताओं के कारण वह क्रिकेट फैंस की प्रशंसा पाने में सफल रहे।