Sports

खेल डैस्क : भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मार्च के अंत में शुरू होने वाले आईपीएल 2024 से पहले पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टखने की चोट के कारण 30 वर्षीय खिलाड़ी को विश्व कप 2023 के बीच में ही बाहर कर दिया गया था। पंड्या, जो आगामी भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हैं, के IPL 2024 की शुरुआत से पहले फिट होने की संभावना है। इस बीच, मुंबई इंडियंस के नए कप्तान ने सोशल मीडिया पर अपनी रिकवरी यात्रा साझा की है। पंड्या ने इंस्टाग्राम पर जिम में पसीना बहाते हुए एक वीडियो साझा किया है। एमआई कप्तान ने पोस्ट को कैप्शन दिया- केवल एक ही दिशा में जाना है, आगे।

 

बता दें कि हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों चोटों के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभवी जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान श्रृंखला के लिए टी20 टीम में वापस बुला लिया है। दोनों खिलाड़ी 14 महीने के अंतराल के बाद सबसे छोटे प्रारूप में वापसी कर रहे हैं। दोनों पर इसलिए नजर भी हैं क्योंकि आगामी टी20 विश्व कप में खेलने में भी उनकी संभावनाएं ज्यादा है। अगर अफगानिस्तान के खिलाफ बतौर कप्तान रोहित बढ़िया प्रदर्शन करते हैं और इसके बाद आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भी टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने की संभावना बन सकती है। 

 

इसी बीच खबर है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को लक्षद्वीप को अपना अगला हॉलीडे डेस्टिनेशन बनाने का वादा किया है। हार्दिक ने मालदीव के नेताओं द्वारा दिए गए भाषणों के बाद ट्वीट किया कि भारत के बारे में जो कहा जा रहा है उसे देखकर बेहद दुख हुआ। अपने भव्य समुद्री जीवन, सुंदर समुद्र तटों के साथ, लक्षद्वीप एक आदर्श पलायन स्थल है और निश्चित रूप से मैं अपनी अगली छुट्टियों के लिए यहां जाना होगा। बता दें कि सचिन तेंदुलकर को भी सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र में अपने 50वें जन्मदिन पर मस्ती करते देखा गया था। सहवाग पहले भी भारतीय द्वीपों की तारीफ कर चुके हैं और लोगों से भारत के समुद्र तटों की यात्रा करने के लिए कहते रहे हैं।