स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के घर में खुशियां आई हैं। हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर लोगों को दी। हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने बेटे के जन्म दिया है। इससे पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लोगों को बताया था कि वह जल्द ही दोबारा पेरेटेंस बनने वाले है।
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/22_35_306877574harbhajan-singh-1-ll.jpg)
दसूरे बच्चे के जन्म पर हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम भगवान का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें बेटे के रूप में अपना आर्शीवाद दिया है। गीता और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं। उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया जिन्होंने हमारे लिए दुआएं मांगी।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/18_45_224265748bhajji.jpg)
हरभजन सिंह और गीता बसरा ने साल 2015 में शादी की थी। दोनों पहली बार साल 2016 में पिता बने थे। गीता बसरा ने पहले बेटी को जन्म दिया जिसका नाम इन दोनों ने हिनाया हीर रखा है। अब दूसरे बच्चे की आने से दोनों खुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग हरभजन सिंह को दूसरे बच्चे के जन्म पर शुभकामनाएं दे रहें हैं।