Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : हाल ही में अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद शान की पत्नी को गूगल पर सर्च करने पर बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम दिखाई दे रहा थे जो भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी है। अब एक बार फिर गूगल पर गड़बड़ होती दिखाई दे रही है। दरअसल, इस बार गूगल सचिन तेंदुलकर की बेटी कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार प्लेयर शुभमन गिल को उनकी पत्नी बता रहा है। 

PunjabKesari

गूगल पर जब शुभमन गिल की पत्नी लिख कर सर्च किया जा रहा है तो इस दौरान नीचे सारा तेंदुलकर दिखाई दे रहा है और इसी के साथ दोनों की कुछ तस्वीरें भी सर्च रिजल्ट में दिखाई दे रही हैं। हालांकि जब सारा तेंदुलकर के पति को गूगल पर सर्च करते हैं तो ऐसा कुछ नहीं देखने को मिलता। जहां गौर करने वाली बात है को इन दोनों के एक दूसरे को डेट करने की बात कई बार सामने आई है लेकिन शुभमन और सारा शादीशुदा नहीं हैं। वहीं रिलेशनशिप को लेकर भी दोनों ने कभी खुदकर बात नहीं की है। 

PunjabKesari

इसके पीछे का कारण गूगल के ऑटोमेटड सिस्टम को बताया जा रहा है। दरअसल, सारा और शुभमन गिल के अफेयर की खबरें काफी चर्चा में रही हैं, और यही कारण है कि गूगल शुभमन गिल की पत्नी का नाम सर्च करने पर सारा का नाम और तस्वीरें दिखा रहा है।