Sports

कोलंबोः श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अलुथगामगे को चार साल पहले खेल सामान खरीदने के मामले में कथित तौर पर तीन करोड़ 90 लाख रुपये की अनियमितता के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के समर्थक अलुथगामगे को श्रीलंका पुलिस की वित्तीय अपराध जांच इकाई ( एफआईसीडी ) ने मंत्री रहने के दौरान खेल सामान , कैरम और चैकर बोर्ड खरीदने में सरकारी कोष की अनियमितता के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

अलुथगामगे को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। अलुथगामगे ने इन आरोपों से इनकार किया है और राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना की अगुआई वाली सरकार पर विरोधियों के खिलाफ राजनीति से प्रेरित कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।