Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : फीफा विश्व कप 2022 20 नवंबर को कतर में शुरू होने वाला है। मेजबान टीम अल बेयट स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले मैच में इक्वाडोर से भिड़ेगा। 1930 से 1970 तक फीफा कप विजेता को जूल्स रिमेट ट्रॉफी दी जाती थी। अब विजेता टीम को मिलने वाली ट्रॉफी को मूल रूप से विक्ट्री कहा जाता है। इसे फ्रैंच भाषा में कूप डू मोंडे भी कहा जाता था। तब से 21 संस्करण हो चुके हैं और कुल आठ देशों ने चैंपियन बनने का गाैरव हासिल किया है।

PunjabKesari

ब्राजील टाॅप पर
फीफा के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्राॅफी जीतने का रिकाॅर्ड ब्राजील के पास है, जिसने 5 खिताब जीते हैं। हालांकि, इटली और जर्मनी भी ज्यादा पीछे नहीं है। इन दोनों टीमों ने 4-4 बार चैंपियन बनने का गाैरव हासिल किया है। इसके अलावा उरुग्वे, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों के हिस्से 2-2 बार ट्रॉफी आई है। 

जानिए कब-काैन टीम रही विजेता-
साल    विजेता    रनर-अप    
1930    उरुग्वे    अर्जेंटीना    
1934    इटली    चेकोस्लोवाकिया    
1938    इटली    हंगरी    
1950    उरुग्वे    ब्राजील    
1954    वेस्ट जर्मनी    हंगरी
1958    ब्राजील    स्वीडन    
1962    ब्राजील    चेकोस्लोवाकिया    
1966    इंग्लैंड    वेस्ट जर्मनी    
1970    ब्राजील    इटली    
1974    वेस्ट जर्मनी    नीदरलैंड्स    
1978    अर्जेंटीना    नीदरलैंड्स    
1982    इटली    वेस्ट जर्मनी    
1986    अर्जेंटीना    वेस्ट जर्मनी    
1990    वेस्ट जर्मनी    अर्जेंटीना    
1994    ब्राजील    इटली    
1998    फ्रांस    ब्राजील    
2002    ब्राजील    जर्मनी    
2006    इटली    फ्रांस    
2010    स्पेन    नीदरलैंड्स    
2014    जर्मनी    अर्जेंटीना    
2018    फ्रांस    क्रोएशिया

बता दें कि फुटबॉल के इस महाकुंभ की शुरुआत कतर में 20 नवंबर होने जा रही है। फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि कुल 64 मैच खेले जाएंगे। इस बार स्पेन, जर्मनी, ब्राजील को इस खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन छोटी टीमें उलटफेर करने के लिए भी तैयार हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच 20 नवंबर को रात 9.30 बजे खेला जाएगा।