स्पोर्ट्स : हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल मैच खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस फुटबॉल मैच में धोनी बॉलीवुड कलाकारों के साथ मैच खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस मैच में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी धोनी को के साथ फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस मैच के दौरान धोनी नए लुक में दिखाई दिए थे। अब सोशल मीडिया पर धोनी के नए लुक की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

धोनी ने लुक में दाढ़ी और मूंछो में नजर आ रहें हैं। उनका पर यह नया लुक काफी अच्छा लग रहा है। धोनी के नए लुक को देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस धोनी के नए लुक को देखकर कह रहे हैं कि 40 की उम्रे में भी वह जवान दिखाई दे रहे हैं धोनी को यह नया लुक जाने माने हेयर स्टाइलिश्ट आलिम हाकिम ने दिया है।

आलिम न केवल मुंबई बल्कि दुनिया भर में एक जाना माना नाम है। अक्सर उन्हें विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल जैसे कई मौजूदा भारतीय क्रिकेटरों को नए और फंकी लुक देते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इस बार उन्होंने धोनी को मेकओवर दिया और फैंस को उनका 40 साल का लुक काफी पसंद आ रहा है।

गौर हो कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को यूएई में होने वाले आईपीएल के दूसरे हॉफ में अपनी टीम को खिताब दिलाना चाहते हैं। क्योंकि पिछली बार जब यूएई में आईपीएल का आयोजन किया गया तब धोनी की टीम प्लेऑफ में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। यही कारण है कि धोनी इस बार यूएई का यह तिलिस्म तोड़ना चाहते हैं।