Sports

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर के साथ एक फोटो वायरल हो रही है जिसपर फैंस विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तस्वीर ऑनलाइन आते ही फैंस ने युजी चहल की भी जमकर ट्रोलिंग की। कई मीम्स शेयर कर उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की तो कई फैंस ने इसे बेवजह उड़ी अफवाह मात्र बताया। उक्त तस्वीर पर धनश्री वर्मा ने भी कमेंट किया है जिससे फैंस ज्यादा निराश दिख रहे हैं। 


दरअसल, कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर ने धनश्री को बाहों में लिए फोटो शेयर की है। जिसके साथ कैप्शन दी है-
आख़िरकार एहसास हुआ कि हम पड़ोसी हैं। हाहाहाहाहा धनश्री। हमारे शो की फाइटर। इस पर आगे धनश्री ने भी कमेंट कर दिया। उन्होंने लिखा- हमेशा वहां रहने के लिए धन्यवाद। यह तस्वीर एक वाइब है #वर्लीगैंग


वहीं, फोटो बाहर आते ही सोशल मीडिया पर युजी की ट्रोलिंग शुरू हो गई। देखें- 

 

 

बता दें कि इससे पहले धनश्री का नाम भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ भी जोड़ा गया था। दरअसल, दोनों की एक डांस करते की वीडियो वायरल हुई थी। जिसके बाद दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस ने अपने अपने अंदाजे लगाए थे।

 


धनश्री की बात करें तो फिलहाल वह डांस रियलिटी शो का हिस्सा रही थी। वह पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी मनीषा रानी, ​​​​शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्रा के साथ 5 फाइनलिस्ट में शामिल थीं। मनीषा रानी को झलक दिखला जा 11 की विजेता घोषित किया गया और शो में उनकी रोमांचक यात्रा के बाद उन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 30 लाख रुपए मिले।

 


वहीं, युजी की बात करें तो वह 2023-24 सीज़न के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर हो गए हैं। वह भारत की ओर से एशिया कप 2023 और विश्व कप 2023 भी नहीं खेल पाए थे। भविष्य में उनके टी20 विश्व कप 2024 में खेलने की संभावना भी कम है। युजी अब आईपीएल 2024 में ही राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।