Sports

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स ने कथित तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) से पहले भारतीय बल्लेबाजों सरफराज खान और मनीष पांडे से अलग होने का फैसला किया है। दिल्ली फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए युवा खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए हैं। टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में दिल्ली स्थित फ्रैंचाइज़ी का अभियान निराशाजनक रहा था और टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी। टीम ने 14 मैचों में से 5 मुकाबले ही जीते थे। 

 

Delhi Capitals, Veteran players, IPL 2024 auction, Cricket news, Sports, दिल्ली कैपिटल्स, अनुभवी खिलाड़ी, आईपीएल 2024 नीलामी, क्रिकेट समाचार, खेल

 


आईपीएल नीलामी (IPL Auction) 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में होनी है, जो पहली बार भारत के बाहर होगी। बीसीसीआई (BCCI) ने सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए रिटेन किए खिलाड़ियों की सूची जारी करने की समय सीमा 26 नवंबर तक बढ़ा दी है। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली पहले ही ऋ षभ पंत की रिकवरी से आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि वह आईपीएल 2024 में भाग लेंगे। गांगुली ने कहा कि पंत ट्रायल में अभ्यास नहीं करेंगे, लेकिन उनके समय पर ठीक होने की उम्मीद है।

 

Delhi Capitals, Veteran players, IPL 2024 auction, Cricket news, Sports, दिल्ली कैपिटल्स, अनुभवी खिलाड़ी, आईपीएल 2024 नीलामी, क्रिकेट समाचार, खेल

 


गांगुली ने कहा कि वह (पंत) अब अच्छा है। वह अगले सीजन में आईपीएल में खेलेंगे। हालांकि पंत यहां (ट्रायल्स में) अभ्यास नहीं करेंगे। अभी भी उसके अभ्यास में उतरने का समय है। जनवरी (2024) तक वह और भी बेहतर हो जाएंगे। हम टीम के बारे में बात कर रहे थे। वह कप्तान हैं इसलिए उन्होंने आगामी नीलामी को लेकर अपने विचार रखे हैं। यही कारण है कि वह टीम से संबंधित कुछ पहलुओं को अंतिम रूप देने के लिए यहां आए हैं।


 

आईपीएल 2024 के लिए टीमों के पास बैलेंस
पंजाब किंग्स : ₹12.20 करोड़
मुंबई इंडियंस : ₹50 लाख
सनराइजर्स हैदराबाद : ₹6.55 करोड़
गुजरात टाइटंस : ₹4.45 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स : ₹4.45 करोड़
लखनऊ सुपर जाइंट्स : ₹3.55 करोड़
राजस्थान रॉयल्स : ₹3.35 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : ₹1.75 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स : ₹1.65 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स : ₹1.5 करोड़