Sports

नई दिल्लीः साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने केपटाउन में चल रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की। स्टेन ने ओपनर शिखल धवन (Shikhar Dhawan) का विकेट लेते ही अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर के 418 विकेट पूरे किए। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट के दसवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

डेल स्टेन ने हरभजन को छोड़ा पीछे

स्टेन ने यह उपलब्धि हासिल करते ही भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को पीछे छोड़ दिया है। हरभजन ने 103 टेस्ट मैच खेलकर 417 विकेट हासिल किए थे। वह अब सवार्धिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं स्टेन अबतक 86 मैचों में ही हरभजन से अधिक विकेट हासिल कर चुके हैं।   

PunjabKesari

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज- 

मुथैया मुरलीधरन    133    800
शेन वॉर्न                145    708
अनिल कुंबले         132    619
ग्लेन मैग्रा              124    563
जेम्स एंडरसन        134    523
कॉर्टनी वॉल्श         132    519
कपिल देव             131    434
रिचर्ड हेडली            86    431
शॉन पॉलक            108   421
डेल स्टेन                 86   418