Sports

नई दिल्ली: आज हम आपको ऐसे पांच बल्लेबाजों के कारण बताएंगे जिन्होंने विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस सूची में भारत के दो महान खिलाड़ी भी शामिल हैं। आइए जाने ऐसे पांच खिलाडिय़ों के बारे में जिन्होंने विदेशी धरती पर बनाए सबसे ज्यादा रन- 

1. ब्रायन लारा
वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा एक महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने विंडीज की ओर से खेलते हुए अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। लारा को अपने युग के महानतम बल्लेबाजों में से एक के रूप में जाना जाता है। लारा लगातार बड़े पैमाने पर स्कोर करने में सक्षम थे और क्रिकेट पिच पर हमेशा एक क्लास का प्रदर्शन किया। 1994 में एजबेस्टन में डरहम के खिलाफ वॉरविकशायर के लिए 501 रन बनाकर, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने विदेशी धरती पर 66 मैचों की 121 पारियों में 5736 रन बनाए हैं। जिस दौरान उन्होंने 17 शतक औैर 22 अर्द्धशतक लगाए हैं। 
PunjabKesari
2. रिकी पोंटिंग
आस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने भी अपने समय में बहुत बड़े बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को कई जीत हासिल करवाई हैं। एक विशेषज्ञ दाएं हाथ के बल्लेबाज, पोंटिंग बल्लेबाजी के दौरान सभी शॉट्स खेला करते थे। पोंटिंग अपने कवर ड्राइव और पुल शॉट्स के लिए प्रसिद्ध थे और उन्हें आक्रमक खेल के लिए जाना जाता है। टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में शतक बनाने के मामले में वो टॉप 3 खिलाडिय़ों में शामिल हैं। उन्होंने विदेशी धरती पर 76 मैचों की 133 पारियों में 5800 रन बनाए हैं। जिस दौरान उन्होंने  7 शतक औैर 18 अर्द्धशतक लगाए हैं। 
PunjabKesari
3. जैक कैलिस
दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस महान खिलाडिय़ों मेें से एक हैं। वह अपने समय के एक बेहतरीन आलराउंडर रहे हैं। एक ठोस तकनीक के साथ कैलिस हमेशा वह खिलाड़ी रहे जिसके उपर दक्षिण अफ्रीका हमेशा निर्भर करता था। 2013 तक, वह 11000 रन से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र ऑल राउंडर थे और एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट दोनों में 250 विकेट लिए थे। उन्होंने विदेशी धरती पर 78 मैचों की 137 पारियों में 6254 रन बनाए हैं। जिस दौरान उन्होंने 22 शतक औैर 24 अर्द्धशतक लगाए हैं।
PunjabKesari
4. राहुल द्रविड़
भारत की दिवार के नाम से पहचाने जाने वाले महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ भी इस लिस्ट में शमिल हैं। वह हर एक शॉट खेलने में माहिर हैं। उनके अचूक डिफेन्स और सरासर कड़ी मेहनती खेल के लिए प्रसिद्ध द्रविड़ टेस्ट और एकदिवसीय दोनों में 10000 रन बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय थे। उन्हें भले ही एक आयामी क्रिकेटर के रूप में माना गया हो, लेकिन द्रविड़ में जब चाहते थे तब मैदान के चारों ओर गेंद को पहुंचा सकते थे।  उन्होंने विदेशी धरती पर 94 मैचों की 166 पारियों में 7690 रन बनाए हैं। जिस दौरान उन्होंने 21 शतक औैर 36 अर्द्धशतक लगाए हैं।
PunjabKesari
5. सचिन तेंदुलकर
भारत के सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान माना जाता है। उन्होंने अपने नाम कई बड़े बड़े रिकॉर्ड दर्ज करें हैं। वह भारतीय टीम एक महान खिलाड़ी हैं। टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक रन और शतक भी उन्हीं के नाम है और साथ ही सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 15000 रन का आकड़ा छूने वाले पहले और अब तक एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने विदेशी धरती पर 106 मैचों की 176 पारियों में 8705 रन बनाए हैं। जिस दौरान उन्होंने 29 शतक औैर 36 अर्द्धशतक लगाए हैं। 
PunjabKesari