Sports

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार द्वारा सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न' का नाम बदलने का फैसला उचित नहीं है। पटोले ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को नेहरू-गांधी से भारी नफरत है। इसी नफरत भरी मानसिकता के कारण मोदी सरकार उनके नाम पर योजनाओं और परियोजनाओं के नाम बदलने का काम कर रही है। 

देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलने का विचार भी उसी नफरत से उपजा है। पटोले ने कहा कि हॉकी में मेजर ध्यानचंद का बहुत बड़ा योगदान है। खेल के लिए अगर एक और पुरस्कार श्री ध्यानचंद के सम्मान में दिया जाता या उनके नाम पर खेल क्षेत्र के लिए कोई बड़ी योजना हो सकती, तो अच्छा होता।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आधुनिक भारत में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके नाम पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनेक खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के माध्यम से सम्मानित किया गया है।