Sports

खेल डैस्क : भारत के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने हाल ही में चेतेश्वर पुजारा को भारत का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज बताया था। उन्होंने यह टिप्पणी भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट पारी और 32 रन से हारने के बाद की थी। उन्होंने पुजारा को टेस्ट टीम से हटाने का विरोध किया था। इसी बीच चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया पर बल्लेबाजी करते की वीडियो शेयर की हैं। वीडियो के साथ उन्होंने रणजी ट्रॉफी की ओर कदम बढ़ाने के संकेत दिए हैं। 

 

 


पुजारा सौराष्ट्र की ओर से रणजी खेलते हैं। प्रोटियाज़ के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया था। 103 टेस्ट खेल चुके पुजारा आखिरी बार भारत के लिए इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेले था। दाएं हाथ के बल्लेबाज को वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज से भी बाहर रखा गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता अब पुजारा से आगे बढ़ चुके हैं और उन्हें देश के लिए खेलते नहीं देख रहे हैं। हालांकि, वह अभी भी खुद को मैच फिट बनाए हुए हैं। उनके द्वारा अपलोड की गई क्लिप में उन्हें रक्षात्मक स्ट्रोक खेलते हुए देखा जा सकता है।हरभजन ने पुजारा को टीम से बाहर करने की जरूरत पर सवाल उठाया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे की अनुपस्थिति पर भी प्रकाश डाला। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने विदेशी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे नहीं पता कि पुजारा टीम में क्यों नहीं हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज हैं और उन्होंने देश के लिए कई टेस्ट बचाए हैं। उनकी वजह से भारत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जीता। वहीं, पुजारा ने इसके बाद सोशल मीडिया पर अपने बल्लेबाजी करती की वीडियो शेयर की।