Sports

शंघाईः भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर डब्ल्यूजीसी-एचएसबीसी चैंपियन्स गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन को यहां इवन पार 72 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से 31वें स्थान पर खिसक गए।          

इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे अन्य भारतीय शुभंकर शर्मा ने आठ ओवर 80 के स्कोर के साथ लगातार दूसरे दिन निराशानजक प्रदर्शन किया। लगातार चौथा डब्ल्यूजीसी चैम्पियनशिप में खेल रहा यह भारतीय खिलाड़ी 77वें स्थान पर है।   
 Shubhankar Sharma

भुल्लर ने पहले दिन भी इवन पार का स्कोर किया था और वह संयुक्त रूप से 27वें स्थान पर थे लेकिन दूसरे दिन के खेल के बाद वह संयुक्त 31वें स्थान पर खिसक गये है। दूसरे दिन के खेल के बाद टोनी फिनाउ (66-67) तालिका में शीर्ष पर हैं। उन्होंने पहले दौर में शीर्ष पर रहे पैट्रिक रीड (64-72) पर तीन शॉट की बढ़त कायम की है।