Sports

खेल डैस्क : मैनचेस्टर में चल रहे इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के पहले टेस्ट में बेन स्टोक्स के हमशक्ल ने खूब चर्चा बटोरी। स्टोक्स चोटिल हैं ऐसे में टेस्ट के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी ओली पोप कर रहे हैं। टेस्ट के तीसरे दिन प्रशंसकों को स्टोक्स का हमशक्ल स्टैंड में देखने को मिला। उक्त हमशक्ल को देखकर फैंस भी खूब हैरान थे। वहीं, स्टैंड में ही बैठे बेन स्टोक्स द्वारा अपने हमशक्ल को किया इशारा भी दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहा। 


स्टोक्स जैसा दिखने वाला यह खिलाड़ी पहली बार पिछले महीने नॉटिंघम में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान भी सुर्खियों में आया था। शुक्रवार को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में वह आया, कैमरे की नजर उसपर पड़ गई। उक्त फैंस ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टेस्ट जर्सी पहनी हुई थी। उसने अपनी टेस्ट जर्सी दिखाई जिसप 'नंबर 55 और स्टोक्सी' लिखा था। इसके बाद चारों ओर खुशी और मुस्कुराहट छा गई। देखें वीडियो-


ऐसा रहा है अब तक मुकाबला

श्रीलंका पहली पारी : 236/10
श्रीलंका ने धनंजय डी सिल्वा के 84 गेंदों पर 74 तो मिलन रथनायके के 135 गेंदों पर 72 रन की बदौलत 236 रन बनाए। श्रीलंका के लिए मधुशंका, करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, चांडीमल बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। 


इंगलैंड पहली पारी : 358/10
जवाब में इंग्लैंड को जो रूट और हैरी ब्रूक ने अच्छी स्थिति में पहुंचाया लेकिन लाइमलाइट जेमी स्मिथ ने लूटी। उन्होंने 148 गेंदों पर 111 रन बनाए और टी मका स्कोर 358 तक पहुंचा दिया। 


श्रीलंका दूसरी पारी : 204-6 (60 ओवर)
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज और कुमांदु मेंडिस के अर्धशतकों की मदद से 204 रन बना लिए हैं और उनके पास अभी 82 रन की लीड है। मधुशंका और कुसल मेंडिस अभी भी रन नहीं बना पाए। वहीं, चांडीमल भी विफल रहे। क्रीज पर कुमांद मेंडिस नाबाद हैं। वह 6 विकेट गंवा चुकी श्रीलंका को बड़े स्कोर तक ले जाने की कोशिश करेंगे।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड :
डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके