Sports

हांगझोउ : भारतीय पुरुष हॉकी टीम (indian Hockey Team) ने बुधवार को एशियाई खेल 2023 (Asian Games 2023) में पुरुष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हरा दिया है। भारत ने आज जीत की लय बरकरार रखते हुए आक्रमक अंदाज में पहले क्वार्टर में 3-0 गोल किए। मजबूत डिफेंस के साथ भारत ने कोरिया को गोल करने करने मौके नहीं दिया।

 

 

खेल शुरू होने के 5 मिनट बाद हार्दिक सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। इसके बाद मनदीप सिंह ने 11वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले क्वार्टर के आखिरी समय में ललित उपाध्याय ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।दूसरे क्वार्टर में भारत को गोल के ज्यादा मौके नहीं मिले। भारत के लिए चौथा गोल अमित रोहदास ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया। इस क्वार्टर में कोरिया ने दो गोल दागे। दोनों गोल मंजे जंग ने किए, जिसमें पहला गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए दूसरा गोल था। पहले हाफ की समाप्ति तक मैच में भारत ने 4-2 से अपनी बढ़त को बनाए रखा।

 


भारत की ओर से हार्दिक सिंह (5वें मिनट), मनदीप सिंह (11वें मिनट), ललित उपाध्याय (15वें मिनट), अमित रोहतास (24वें मिनट) और अभिषेक (54वें मिनट) ने गोल किए। वहीं, कोरिया की तरफ से मंजे जंग ने 17वें , 20वें ,42वें मिनट में गोल दागे। तीसरे क्वाटर्र की शुरुआत में दक्षिण कोरिया ने भारत पर दबाव बनाने का प्रयास किया। भारतीय टीम ने मजबूत डिफेंस दिखाया और गोल के कई मौके बनाए। लेकिन इस क्वाटर्र में भारत ने एक भी गोल नहीं दागा।

 


कोरिया ने 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और मंजे ने कोरिया के लिए तीसरा गोल दागकर स्कोर 4-3 कर दिया। खेल में दक्षिण कोरिया ने चौथे क्वाटर्र में अटैक करना जारी रखा। वहीं, भारत ने गोल करने की लगातार कोशिश की और 54वें मिनट में अभिषेक ने भारत के लिए गोलकर स्कोर 5-3 कर दिया। इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जीत हासिल की। भारत अब अपना पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबला में शुक्रवार को चीन या जापान से खेलेगा।