Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहिन शाह पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के दामाद बनने वाले हैं और इस बात की पुष्टि खुद पर्व कप्तान ने की है। अफरीदी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी की शादी शाहीन से होने वाली है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए अफरीदी ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू के दौरान कहा, अल्लाह ने चाहा तो भविष्य में यह युवा गेंदबाज (शाहिन) उनका दामाद बनेगा। अफरीदी ने कहा कि शाहीन का उनकी बेटी से कोई रिश्ता नहीं था। इंटरव्यू में  अफरीदी ने कहा, हम अफरीदियों की 8 जनजातियां होती हैं। शाहीन और मैं दोनों अलग-अलग जनजाति से हैं। उन्होंने कहा, पिछले दो सालों से शाहीन के परिवार वाले इस रिश्ते को लेकर उत्सुक हैं। 

शादी की तारीख के बारे में पूछे जाने पर पूर्व कप्‍तान ने कहा, दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। अफरीदी ने कहा, उनकी बेटी डॉक्टर बनना चाहती है। हालांकि वह पाकिस्तान में अपनी पढ़ाई जारी रखेगी या इंग्लैंड में इस बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है।