Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने टोक्यो ओलिम्पिक की गोल्फ स्पर्धा में अपने खेल से सबको चौका दिया। अदिति राऊंड 5 के 14वें होल तक तीसरे स्थान पर थीं और उनका पदक पक्का लग रहा था लेकिन न्यूजीलैंड और जापान की प्लेयर्स ने लगातार बर्डीज लगाकर अदिति को पीछे दोड़ दिया। अदिति के लिए 9वां और 11वां होल चिंता का विषय बना रहा। राऊंड 3 और 4 के दौरान दोनों बार उन्होंने यहां बोगी खेलीं। इसी कारण उनका स्कोर कार्ड गड़बड़ा गया। 

अदिति अशोक का स्कोरकार्ड

होल पार राऊंड-1 राऊंड-2 राऊंड-3 राऊंड-4
1 4 4 4 4 4
2 4 4 3 4 4
3 4 4 4 4 4
4 3 3 2 3 3
5 4 5 5 4 5
6 4 3 3 3 4
7 3 3 2 3 3
8 5 5 5 4 5
9 3 4 5 5 4
10 3 3 3 3 3
11 4 4 5 5 4
12 4 4 4 4 4
13 3 4 4 3 4
14 4 5 5 4 5
15 4 3 3 4 4
16 3 3 3 3 3
17 3 3 3 4 4
18 5 3 4 4 4
- - 67 66 68 68
कुल 269

अदिति ने मैच के दौरान कुल 20 बर्डी लगाई। खास बात यह रही कि प्रत्येक राऊंड में उनके नाम पर 5-5 बर्डी रहीं। शुरूआती दो राऊंड में अदिति के नाम पर सिर्फ एक ही बोगी थी लेकिन तीसरे और चौथे राऊंड में उन्होंने दो-दो बोगियां की जिससे उनका कार्ड खराब हो गया। अदिति की सबसे लंबी ड्राइव दूसरे राऊंड में देखने को मिली जब उन्होंने 211.9 मीटर की शॉट लगाई।