स्पोर्ट्स डेस्क: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली दुखद खबर सामने आ रही है। जहां मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में सुसाइड कर लिया है। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि, 2016 में महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म मेंं उन्होंने काम किया था। जो सुपरहिट साबित हुई थी।

दरअसल, उनकी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। अभिनेता की आत्महत्या की खबर सबसे पहले पुलिस को उनके नौकर ने फोन पर दी। 34 वर्षीय अभिनेता बॉलीवुड के चर्चित युवा अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी।

आपको बता दें, 4 साल पहले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक रिलीज हुई थी। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। इस फिल्म में सुशांत धोनी के रोल में ऐसे फिट हुए कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था।