Sports

मामल्लापुरम,( निकलेश जैन ) 44वें शतरंज ओलिम्पियाड में एक दिन के विश्राम के बाद सातवाँ राउंड भारत  के लिए बेहद महत्वपूर्ण था और भारतीय टीम नें शानदार खेल दिखाते हुए पदक की दौड़ में एक बेहद अहम पड़ाव पार कर लिया है । भारत की प्रमुख महिला और पुरुष टीम के अलावा पुरुषो की बी टीम नें आज महत्वपूर्ण जीत दर्ज की ।

तनिया और वैशाली नें मुश्किल मैच जिताया

इस ओलंपियाड में भारत के बाद सबसे बेहतरीन खेल दिखा रही अजरबैजान की टीम के खिलाफ भारत पहले बोर्ड पर शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी की गुनय मममजादा से हार और हरिका द्रोणावल्ली का मुक़ाबला  खनिम बालजाएवा से ड्रॉ हो जाने की वजह से 0.5-1.5 से पीछे चल रहा था पर उसके बाद लगभग बराबरी पर चल रही बाजी में पहले तानिया सचदेव नें उलीविया फटलिएवा को और फिर वैशाली आर नें गोवहार बेयदुल्ल्येवा को मात देते हुए भारत को 2.5-1.5 से मैच जीता दिया । अब भारत लगातार 7 मैच जीतकर 14 अंक बनाकर पहले स्थान पर बेहद मजबूत है और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उक्रेन से 2 अंको की साफ बढ़त पर है । उक्रेन नें आज नीदरलैंड को तो जॉर्जिया नें रोमानिया को पराजित कर 12 अंक बना लिए है ।

 गुकेश की लगातार सातवीं जीत ,पुरुष टीम बी नें क्यूबा को दी एकतरफा मात

पिछला मुक़ाबला अर्मेनिया के खिलाफ करीबी अंतर से हारने के बाद भारत की बी टीम नें आज शानदार वापसी की ,गुकेश नें पहले बोर्ड पर कार्लोस डेनियल को मात देते हुए प्रतियोगिता में अपनी सातवीं जीत दर्ज की ,जबकि निहाल सरीन ,प्रग्गानंधा नें अपनी बाजी जीती और अधिबन नें ड्रॉ खेलकर टीम को 3.5-0.5 से जिता दिया ।

टीम ए के सामने नहीं टिकी सी टीम

भारत की प्रमुख पुरुष टीम के सामने आज भारत की ही सी टीम थी ओर पहले दो बोर्ड पर पेंटाला हरीकृष्णा से सूर्या शेखर गांगुली और विदित गुजराती से एसपी सेथुरमन की बाजी ड्रॉ रहने के बाद स्कोर 1-1 था पर उसके बाद अर्जुन एरिगासी नें अभिजीत गुप्ता को तो एसएल नारायनन नें अभिमन्यु पौराणिक को मात देते हुए 3-1 से प्रमुख टीम को जीत दिला दी । पुरुष वर्ग में यूएसए और अर्मेनिया का मैच 2-2 से बराबर रहने से अर्मेनिया पहले स्थान पर चल रहा है जबकि भारत की प्रमुख और बी टीम यूएसए के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रही है ।

Rank after Round 7 - Open

Rk. SNo FED   Team Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3   TB4 
1 12 ARM   Armenia ARM 7 6 1 0 13 156 19,5 61
2 14 UZB   Uzbekistan UZB 7 5 2 0 12 182 23 60
3 11 IND   India 2 IND2 7 6 0 1 12 175 22,5 59
4 2 IND   India IND 7 5 2 0 12 166 20 63
5 1 USA   United States of America USA 7 5 2 0 12 152 18 61
6 9 GER   Germany GER 7 6 0 1 12 143 19 57
7 40 KAZ   Kazakhstan KAZ 7 6 0 1 12 139,5 20 50
8 15 FRA   France FRA 7 4 3 0 11 152 20 57
9 13 IRI   Iran IRI 7 5 1 1 11 149 19,5 59
10 7 NED   Netherlands NED 7 5 1 1 11 147,5 20,5 54
11 6 AZE   Azerbaijan AZE 7 5 1 1 11 146 19,5 57
12 19 HUN   Hungary HUN 7 5 1 1 11 141 20 51
13 28 BRA   Brazil BRA 7 5 1 1 11 119 19 49
14 8 UKR   Ukraine UKR 7 4 2 1 10 143,5 19,5 56
15 18 CZE   Czech Republic CZE 7 5 0 2 10 141,5 20,5 53
16 21 TUR   Turkey TUR 7 4 2 1 10 141 20 56
17 26 ITA   Italy ITA 7 5 0 2 10 137 19,5 57
18 25 GRE   Greece GRE 7 4 2 1 10 136,5 19,5 56
19 16 IND   India 3 IND3 7 5 0 2 10 135,5 18 59
20 32 CUB   Cuba CUB 7 4 2 1 10 132,5 18 60

 

Rank after Round 7 - Women

Rk. SNo FED   Team Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3   TB4 
1 1 IND   India IND 7 7 0 0 14 169 21 60
2 2 UKR   Ukraine UKR 7 5 2 0 12 174,5 21 62
3 9 ARM   Armenia ARM 7 6 0 1 12 171,5 22,5 56
4 3 GEO   Georgia GEO 7 6 0 1 12 158,5 18,5 63
5 4 POL   Poland POL 7 5 1 1 11 178,5 21,5 62
6 6 AZE   Azerbaijan AZE 7 5 1 1 11 167,5 20 66
7 15 BUL   Bulgaria BUL 7 5 1 1 11 159 20,5 60
8 28 MGL   Mongolia MGL 7 5 1 1 11 144 20 56
9 27 GRE   Greece GRE 7 5 1 1 11 141 20,5 52
10 10 KAZ   Kazakhstan KAZ 7 5 1 1 11 139 18,5 59
11 16 IND3   India 3 IND3 7 5 1 1 11 135,5 18,5 55
12 20 ROU   Romania ROU 7 5 1 1 11 135,5 18 60
13 22 SVK   Slovakia SVK 7 5 1 1 11 109,5 17 55
14 13 ESP   Spain ESP 7 4 2 1 10 142 21 52
15 12 HUN   Hungary HUN 7 5 0 2 10 139 18,5 58
16 19 ISR   Israel ISR 7 5 0 2 10 139 18,5 57
17 8 GER   Germany GER 7 5 0 2 10 138,5 19 57
18 7 USA   United States of America USA 7 5 0 2 10 138 20 52
19 32 INA   Indonesia INA 7 5 0 2 10 137 21 52
20 31 PER   Peru PER 7 5 0 2 10 129,5 19,5 54